द इंडियन व्यू

गाबा में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मज़बूत, इंग्लैंड दूसरी पारी में भी लड़खड़ाया

गाबा में एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल पूरी तरह अपने कब्ज़े में कर लिया है, जबकि इंग्लैंड लगातार दबाव में गहराता जा रहा है। दिन समाप्त होने तक इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 134 रन पर…

Ragwendra P Singh
December 6, 2025
2 min read
गाबा में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मज़बूत, इंग्लैंड दूसरी पारी में भी लड़खड़ाया

गाबा में एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल पूरी तरह अपने कब्ज़े में कर लिया है, जबकि इंग्लैंड लगातार दबाव में गहराता जा रहा है। दिन समाप्त होने तक इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 134 रन पर 6 विकेट खो चुका है, और अभी भी 43 रन पीछे है।

पिंक बॉल टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत लड़खड़ा गई थी। टीम ने केवल 5 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद जैक क्रॉली और जो रूट ने तीसरे विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी कर हालात संभाले।

इस पारी का केंद्र जो रूट का बेहतरीन शतक रहा—उन्होंने नाबाद 138 रन बनाए। क्रॉली ने 76 रन का योगदान दिया, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 38 रन जोड़कर स्कोर को 334 तक पहुँचाया।

@ICC

ऑस्ट्रेलिया से मिचेल स्टार्क सबसे सफल गेंदबाज़ रहे और उन्होंने 6 विकेट झटके। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की उम्मीदों को ध्वस्त करते हुए 511 रन ठोक डाले। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी में स्टार्क ने बल्ले से भी चमकते हुए 77 रन बनाए।

जैक वेदरलैंड ने 72 रन, मार्नस लाबुशेन ने 65 रन, एलेक्स कैरी ने 63 रन, और कप्तान स्टीव स्मिथ ने 61 रन की पारी खेली। इंग्लैंड से ब्रायडन कार्स ने 4 विकेट, और बेन स्टोक्स ने 3 विकेट लिए।

पहली पारी में 177 रन की विशाल बढ़त लेकर उतरी ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआती साझेदारी को टूटने नहीं दिया। डकेट और क्रॉली ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े, लेकिन डकेट 15 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद क्रॉली ने ओली पोप के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े, लेकिन वे 44 रन बनाकर चलते बने। ओली पोप भी 26 रन ही जोड़ सके। दिन के अंत में इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स और विल जैक्स 4-4 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में स्टार्क, माइकल नेसेर और स्कॉट बोलैंड 2-2 विकेट चटका चुके हैं। सीरीज का पहला मैच पहले ही ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से जीत चुका है, ऐसे में मेज़बान टीम इस मुकाबले को भी कब्ज़ा कर 2-0 की मजबूत बढ़त बनाने के बेहद करीब दिख रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।

पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी

नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।