द इंडियन व्यू

गाजीपुर में मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी समेत तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से तीनों घायल

गाजीपुर : गाजीपुर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर और सैदपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार तड़के हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी समेत तीन शातिर बदमाशों को…

Ragwendra P Singh
July 2, 2025
2 min read
गाजीपुर में मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी समेत तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से तीनों घायल

गाजीपुर : गाजीपुर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर और सैदपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार तड़के हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी समेत तीन शातिर बदमाशों को पकड़ लिया। जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तड़के थाना खानपुर प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ पोखरा मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान भुजउआ की तरफ से बिना हेलमेट तीन लोग एक बाइक पर आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने बाइक को पुलिस कर्मियों पर चढ़ाने का प्रयास किया और भागने लगे। खानपुर पुलिस ने तत्काल कंट्रोल रूम और सैदपुर थाना को सूचना दी। सैदपुर थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए बुढ़ीपुर मोड़ पर रास्ता रोककर घेराबंदी कर ली। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर देसी तमंचों से तीन राउंड फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे बाइक से गिर पड़े। पुलिस टीम ने सावधानी बरतते हुए घायल बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस टीम ने मौके से तीन तमंचे, तीन जिंदा कारतूस और तीन खोखे बरामद किए हैं। तीनों बदमाशों की पहचान ग्राम कूड़ालंबी थाना खानपुर निवासी अविनाश यादव पुत्र स्वर्गीय भरत यादव, ग्राम नरकटा फोक थाना चन्दवक जिला जौनपुर निवासी विकास उर्फ करिया यादव पुत्र रामकुँअर, ग्राम कैंथवलिया थाना खानपुर निवासी देवेंद्र चौहान उर्फ कल्लू चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान के रूप में हुई।

घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी खानपुर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अफसरों ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान और सख्त किया जाएगा। गौरतलब हो कि मुठभेड़ में गिरफ्तार एक बदमाश अविनाश यादव 25 हजार का इनामी है। जिले के खानपुर थाना के कुढ़ालंबी गांव निवासी भाजपा नेता त्रिवेणी सिंह और उनके भतीजे विश्वजीत उर्फ राजन सिंह के ऊपर जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपित भी है। पुलिस टीम ने वारदात के 36 घंटे के अंदर हुई मुठभेड़ में अविनाश को उसके साथियों के साथ दबोच लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…