गांदरबल से दो आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, 8.40 लाख रुपये, गोला-बारूद बरामद
गांदरबल : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में देर शाम चलाए गए एक अभियान के दौरान दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 8.40 लाख रुपये, हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की…

गांदरबल : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में देर शाम चलाए गए एक अभियान के दौरान दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 8.40 लाख रुपये, हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की गई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर गांदरबल पुलिस ने विशेष अभियान समूह (एसओजी) के समन्वय से गुंड्रेहमान पुल के पास नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस दल ने मालवाहक वाहन (जेके15बी-7309) को रोका। वाहन की गहन तलाशी के दौरान दो हथगोले, एक चीनी पिस्तौल, एक पिस्तौल की मैगज़ीन, चार पिस्तौल राउंड बरामद की गई। इसके अलावा 8,40,500 रुपये मिले। उन्होंने आगे बताया कि जिला बांदीपोरा के हाजिन निवासी गुलाम नबी मीर और जिला गांदरबल के शालाबुघ निवासी शबनम नजीर को गिरफ्तार किया गया है।
गांदरबल पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गांदरबल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है। हथियारों, गोला-बारूद और नकदी के स्रोत का पता लगाने के साथ-साथ उनके संभावित आतंकी संबंधों की जांच के लिए आगे की जांच जारी है। गांदरबल पुलिस ने जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जनता से राष्ट्रविरोधी या आपराधिक गतिविधियों से संबंधित किसी भी जानकारी को साझा करने और सहयोग करने की अपील की है।---------------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
