द इंडियन व्यू

गल्ला व्यापारी से लूट की साजिश का खुलासा,मुठभेड़ में चार बदमाश घायल

झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बीते दिनों गल्ला व्यापारी प्रशांत गुप्ता पर लूट के इरादे से फायरिंग करने के मामले का पुलिस ने देर रात खुलासा कर दिया है। सीपरी बाजार थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने देर रात…

Ragwendra P Singh
August 16, 2026
2 min read
गल्ला व्यापारी से लूट की साजिश का खुलासा,मुठभेड़ में चार बदमाश घायल

झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बीते दिनों गल्ला व्यापारी प्रशांत गुप्ता पर लूट के इरादे से फायरिंग करने के मामले का पुलिस ने देर रात खुलासा कर दिया है। सीपरी बाजार थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने देर रात उन्नाव बालाजी रोड स्थित लकारा गांव की पुलिया के पास मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चार तमंचे, छह जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस, एक बाइक और 785 रुपये बरामद किए हैं।एसपी सिटी प्रीति सिंह ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि 11 अगस्त की देर शाम भोजला मंडी स्थित अपनी गल्ला की दुकान बंद कर व्यापारी प्रशांत गुप्ता बाइक से घर जा रहे थे। ग्वालियर-कानपुर हाईवे ब्रिज के पास पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। व्यापारी को अनहोनी का अंदेशा हुआ और उन्होंने बाइक नहीं रोकी। इस पर बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली प्रशांत की कमर के नीचे लगी, जिससे वह घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने बाइक नहीं रोकी और घायल अवस्था में घर की ओर जाते रहे।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने सीपरी बाजार थाना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम को आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध बदमाश लकारा गांव की पुलिया के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो संदिग्ध भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर तमंचों से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से चारों घायल हो गए।पूछताछ में आरोपितों की पहचान मध्य प्रदेश के दतिया जिले के उन्नाव बालाजी निवासी शिवम कुशवाह, प्रद्युम्न कुशवाह, सुरेंद्र कुशवाह और निवाड़ी निवासी आकाश कुशवाह के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, शिवम व्यापारी प्रशांत गुप्ता के यहां पल्लेदारी करता था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी को लूटने की योजना बनाई थी। घटना के दिन शिवम व्यापारी की रेकी कर रहा था और दुकान से निकलते ही उसने साथियों को सूचना दी थी। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…