गडकरी 17 जनवरी को आएंगे मध्य प्रदेश, विदिशा में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
विदिशा : केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी शनिवार, 17 जनवरी को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे। वे यहां विदिशा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और…

विदिशा : केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी शनिवार, 17 जनवरी को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे। वे यहां विदिशा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ इन कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।
जिला प्रशासन ने गुरुवार को जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री गड़करी 17 जनवरी को दोपहर 12 बजे विमान से भोपाल एयरपोर्ट आएंगे और यहां दोपहर 12.05 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे विदिशा के खेल स्टेडियम हेलीपैड पर आगमन के पश्चात रोड शो कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
केन्द्रीय मंत्री गड़करी रोड शो के उपरांत पुरानी कृषि उपज मंडी विदिशा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार 1.50 बजे फोटो प्रदर्शनी का निरीक्षण, दोपहर दो बजे राष्ट्र को समर्पित निर्माण कार्यों के लोकार्पण और आधारशिला कार्यक्रम में शामिल होंगे। कृषि उपज मंडी कार्यक्रम के उपरांत केन्द्रीय मंत्री गड़करी दोपहर 3.30 बजे विदिशा खेल स्टेडियम से हेलीकाप्टर द्वारा भोपाल एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
___________
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
