गंगा में नाव पर चिकन बिरयानी मामले में FIR दर्ज, युवा मोर्चा ने की गिरफ्तारी की मांग
Varanasi : वाराणसी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जयसवाल की तहरीर पर कोतवाली थाना में गंगा नदी के बीच में नाव पर चिकन बिरयानी खाने वाले मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। चिकन बिरयानी खाने और उसका अवशेष…

Varanasi : वाराणसी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जयसवाल की तहरीर पर कोतवाली थाना में गंगा नदी के बीच में नाव पर चिकन बिरयानी खाने वाले मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। चिकन बिरयानी खाने और उसका अवशेष गंगा में फेंकने का भी आरोप है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि सोमवार की शाम गंगा नदी के बीच में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नाव पर रोजा इफ्तार पार्टी किया। नाव पर लोगों ने नमाज पढ़ी और खजूर और फल से अपना रोजा तोड़ दिया।
इस जगह पर ही चिकन बिरयानी परोसी गई और बाद बचे अवशेष को गंगा में फेंक दिया गया। जिससे हिन्दू धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो गई है। इस संबंध में उन्हें मिली वीडियो को उन्होंने कोतवाली में साक्ष्य के रूप में दिया है। अब उनकी मांग है कि इस तरह के धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले कार्यों को करने वाले लोगों की गिरफ्तारी हो।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
