द इंडियन व्यू

खेलों के विकास पर फोकस : खेल निदेशक डा.आरपी सिंह से मिले रिंकू सिंह

गुरुवार को टीम इंडिया के उभरते खिलाड़ी रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश खेल विभाग के निदेशक एवं उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों हस्तियों के बीच राज्य में खेलों के विकास,…

Ragwendra P Singh
August 28, 2025
2 min read
खेलों के विकास पर फोकस : खेल निदेशक डा.आरपी सिंह से मिले रिंकू सिंह

गुरुवार को टीम इंडिया के उभरते खिलाड़ी रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश खेल विभाग के निदेशक एवं उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों हस्तियों के बीच राज्य में खेलों के विकास, खिलाड़ियों की बेहतरी और नई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। यह मुलाकात केवल एक औपचारिकता नहीं रही, दोनों हस्तियों के बीच खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों की बेहतरी को लेकर गहन चर्चा हुई।

बातचीत के दौरान खासतौर पर इस बात पर जोर दिया गया कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी पहचान मजबूत करें। रिंकू सिंह, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से भारत और दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीता है, ने अपने अनुभव साझा किए।

डॉ. आर.पी. सिंह ने यह भरोसा जताया कि राज्य सरकार और खेल विभाग खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देंगे ताकि उत्तर प्रदेश खेल प्रतिभा का हब बन सके।

बैठक में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और जमीनी स्तर से नई प्रतिभाओं को तराशने जैसे विषयों पर भी विस्तार से विचार हुआ।

खेल विभाग की तरफ से यह भी संकेत दिया गया कि आने वाले समय में क्रिकेट सहित अन्य खेलों के लिए विशेष योजनाएं और नीतियां तैयार की जाएंगी, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह मुलाकात इस संदेश के साथ समाप्त हुई कि खेल और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।