द इंडियन व्यू

खालिदा जिया की तबीयत खराब, देश से ठीक होने की दुआ करने की अपील की-निजी चिकित्सक प्रो. जाहिद

ढाका : बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की चेयरपर्सन और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया को रविवार रात राजधानी के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके दिल और फेफड़ों में संक्रमण हो गया है। वो अभी एवरकेयर में…

Ragwendra P Singh
November 24, 2025
3 min read
खालिदा जिया की तबीयत खराब, देश से ठीक होने की दुआ करने की अपील की-निजी चिकित्सक प्रो. जाहिद

ढाका : बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की चेयरपर्सन और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया को रविवार रात राजधानी के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके दिल और फेफड़ों में संक्रमण हो गया है। वो अभी एवरकेयर में चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में हैं। खालिदा के निजी चिकित्सक प्रोफेसर जाहिद हुसैन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा ने देश से उनके ठीक होने की दुआ करने की अपील की है।द डेली स्टार और ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, उनके इलाज की देखरेख कर रहे मेडिकल बोर्ड के सदस्य प्रोफेसर डॉ. एफएम सिद्दीकी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पिछले कुछ महीनों से बार-बार बीमार पड़ रही थीं। रविवार को एक साथ कई तरह की समस्या सामने आई। उन्होंने रात को एवरकेयर के सामने पत्रकारों से कहा, "उन्हें सीने में संक्रमण हो गया है।" डॉ. सिद्दीकी ने कहा कि खालिदा को पहले से ही लंबे समय से दिल की समस्या थी।उन्होंने कहा कि बेगम खालिदा को स्थायी रूप से पेसमेकर लगा है। पहले स्टेंटिंग हो चुकी है और उन्हें माइट्रल स्टेनोसिस है। डॉ. सिद्दीकी ने कहा, "इन सबकी की वजह से सीने के संक्रमण ने उनके दिल और फेफड़ों दोनों पर एक साथ असर डाला। इससे उन्हें सांस लेने में बहुत दिक्कत हुई। इसीलिए हम उन्हें जल्दी से यहां लाए।"डॉ. सिद्दीकी ने कहा, "हमने तुरंत सभी जरूरी जांच कीं और शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर पूरा मेडिकल बोर्ड एक साथ बैठा। हमने एंटीबायोटिक्स देना शुरू कर दिया है और सभी जरूरी इलाज दिया है। वह कड़ी निगरानी में हैं। आगामी 12 घंटे बहुत अहम हैं।" खालिदा ज़िया को रात करीब आठ बजे भर्ती कराया गया। वह प्रोफेसर शहाबुद्दीन तालुकदार की देखरेख में हैं।उनके भर्ती होने के बाद, मेडिकल बोर्ड ने प्रोफेसर तालुकदार की अध्यक्षता में एक मीटिंग की। मीटिंग में प्रोफेसर सिद्दीकी, डॉ. ज़फर इकबाल, डॉ. जियाउल हक, डॉ. मामून अहमद, रिटायर्ड ब्रिगेडियर जनरल सैफुल इस्लाम शामिल हुए। लंदन से डॉ. जुबैदा रहमान और अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स हॉस्पिटल के कई स्पेशलिस्ट वर्चुअली शामिल हुए।प्रोफेसर सिद्दीकी ने कहा कि बोर्ड के एकमत से लिए गए फैसले के अनुसार उनका इलाज शुरू हो गया है। प्रोफेसर जाहिद हुसैन ने कहा कि बोर्ड पूरी सावधानी के साथ सभी जरूरी कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा, "हम सभी को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि सही कदम उठाए गए हैं। हम स्थिति को बहुत ज्यादा चिंताजनक नहीं मानते हैं।" उन्होंने कहा कि मेडिकल बोर्ड 12 घंटे बाद फिर मीटिंग करेगा। उनकी हालत के आधार पर बोर्ड यह तय करेगा कि इलाज में किसी बदलाव की ज़रूरत है या नहीं।जाहिद ने कहा कि तारिक रहमान और उनकी पत्नी ज़ुबैदा रहमान लंदन से खालिदा जिया की हालत के बारे में लगातार बातचीत कर रहे हैं। खालिदा के दिवंगत बेटे अराफात रहमान कोको की पत्नी सैयदा शमिला रहमान भी अस्पताल में मौजूद हैं। जाहिद ने कहा कि खालिदा जिया ने देश से उनके ठीक होने के लिए दुआ करने को कहा है। 79 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री लंबे समय से आर्थराइटिस, डायबिटीज, किडनी, फेफड़ों, आंखों दूसरी पुरानी बीमारियों से जूझ रही हैं। वह उच्च इलाज के लिए इसी साल सात जनवरी को लंदन गई थीं और छह मई को ढाका लौटीं।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…