क्लारा टॉसन ने किया बड़ा उलटफेर, विंबलडन चैंपियन स्वियातेक को हराया
डेनमार्क की क्लारा टॉसन ने दूसरी वरीयता प्राप्त विंबलडन विजेता पोलैंड की इगा स्वियातेक को 7 . 6, 6 . 3 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। साभार : गूगल टॉसन ने स्वियातेक के हाथों विंबलडन की हार…

डेनमार्क की क्लारा टॉसन ने दूसरी वरीयता प्राप्त विंबलडन विजेता पोलैंड की इगा स्वियातेक को 7 . 6, 6 . 3 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

टॉसन ने स्वियातेक के हाथों विंबलडन की हार का बदला चुकता कर दिया। अब उनका सामना अमेरिका की मेडिसन कीस से होगा जिन्होंने चेक गणराज्य की 11वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा को 4 . 6, 6 . 3, 7 . 5 से हराया।
टॉसन ने जनवरी में न्यूजीलैंड में एकमात्र टूर खिताब जीता था। जापान की नाओमी ओसाका भी लाटविया की अनास्तासिया सेवास्तोवा को 6 . 1, 6 . 0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। अब उनका सामना दसवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना से होगा जिन्होंने अमेरिका की पांचवीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा को 6 . 4, 6. 1 से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
