द इंडियन व्यू

क्रॉली- ब्रूक का तूफान, नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की धमाकेदार जीत

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने देसी द हंड्रेड क्रिकेट लीग में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। जैक क्रॉली और हैरी ब्रूक ने तो तुरंत टी20 अवतार भी अपना लिया है। @thehundred भारत के…

Ragwendra P Singh
August 8, 2025
2 min read
क्रॉली- ब्रूक का तूफान, नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की धमाकेदार जीत

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने देसी द हंड्रेड क्रिकेट लीग में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। जैक क्रॉली और हैरी ब्रूक ने तो तुरंत टी20 अवतार भी अपना लिया है।

@thehundred

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी इन दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाते हुए कमाल की बल्लेबाजी की थी। वेल्श फायर के खिलाफ हुए मुकाबले में जैक क्रॉली और हैरी ब्रूक की शानदार बल्लेबाजी से नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने 8 विकेट से मैच जीता और सीजन का आगाज जीत के साथ किया।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी वेल्श फायर की टीम ने निर्धारित 100 गेंदों पर 9 विकेट पर 143 रन बोर्ड पर लगाए। जॉनी बेयरस्टो 42 रनों के साथ टीम के हाईएस्ट स्कोरर रहे। इस पारी के दौरान हैरी ब्रूक ने सुपरमैन अंदाज में हवा में डाइव लगाते हुए सैफ जैब का एक शानदार कैच भी पकड़ा।

144 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स को जैक क्रॉली ने तूफानी शुरुआत दी। उनका बखूबी साथ साथी सलामी बल्लेबाज डेविड मलान ने 41 रनों की पारी खेलकर दिया। जैक क्रॉली 38 गेंदों पर 5 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाकर 67 रन पर नाबाद रहे।

वहीं चौथे नंबर पर उतरे हैरी ब्रूक ने 15 गेंदों पर 1 चौका और 2 छक्के लगाकर 25 रनों के साथ पारी का अंत किया। नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने यह मैच 11 गेंदें शेष रहते ही जीत लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।