क्रेग टाइली के बाद एंड्रयू अब्डो संभालेंगे टेनिस ऑस्ट्रेलिया की कमान
ऑस्ट्रेलियाई टेनिस संस्था ‘टेनिस ऑस्ट्रेलिया’ ने सोमवार को नेशनल रग्बी लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंड्रयू अब्डो को नया सीईओ बनाया है। वह क्रेग टाइली की जगह लेंगे, जिन्होंने फरवरी में अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा…

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस संस्था ‘टेनिस ऑस्ट्रेलिया’ ने सोमवार को नेशनल रग्बी लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंड्रयू अब्डो को नया सीईओ बनाया है। वह क्रेग टाइली की जगह लेंगे, जिन्होंने फरवरी में अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। ऑस्ट्रेलिया की दोनों खेल संस्थाओं ने सोमवार को आधिकारिक बयान जारी कर इस नियुक्ति की पुष्टि की।
क्रेग टाइली ने फरवरी में बताया था कि वह ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट निदेशक और टेनिस ऑस्ट्रेलिया के सीईओ पद छोड़कर अमेरिका टेनिस संघ से जुड़ेंगे, जो यूएस ओपन का संचालन करता है।
दक्षिण अफ्रीका मूल के टाइली 2006 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के टूर्नामेंट निदेशक बने थे। उनके कार्यकाल में टूर्नामेंट का विस्तार 15-दिवसीय आयोजन तक हुआ और दर्शक संख्या व राजस्व के कई रिकॉर्ड टूटे। 2013 में उन्हें टेनिस ऑस्ट्रेलिया का सीईओ बनाया गया था।

नए सीईओ एंड्रयू अब्डो भी दक्षिण अफ्रीका से हैं। वह 2013 से ऑस्ट्रेलिया की नेशनल रग्बी लीग से जुड़े हुए हैं। शुरुआत में उन्होंने मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी के रूप में काम किया और 2020 में सीईओ बने। कोविड-19 महामारी के दौरान लीग को संभालने, विस्तार और विकास में उनकी अहम भूमिका रही।
अब्डो ने अपने बयान में कहा, “टेनिस ऑस्ट्रेलिया की ऑस्ट्रेलियाई खेलों में एक विशेष पहचान है। ऑस्ट्रेलियन ओपन पहले से ही दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में शामिल है। अब लक्ष्य इसे और आगे ले जाना है — एक वैश्विक आयोजन, शानदार फैन अनुभव और ज्यादा लोगों को टेनिस से जोड़ने वाले मंच के रूप में।”
टेनिस ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि वैश्विक स्तर पर भर्ती प्रक्रिया के दौरान 150 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, लेकिन उच्चस्तरीय खेल लीग में नेतृत्व अनुभव के कारण अब्डो सबसे उपयुक्त साबित हुए।
क्रेग टाइली ने कहा, “टेनिस ऑस्ट्रेलिया देश के सबसे लोकप्रिय खेल संगठनों में से एक है और इसमें लगातार भागीदारी बढ़ रही है। हमारे पास विश्वस्तरीय खिलाड़ी और अगली पीढ़ी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों व कोचों को तैयार करने वाली बेहतरीन टीम है।” गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन हर वर्ष आयोजित होने वाले चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में पहला टूर्नामेंट होता है। इसके बाद फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन का आयोजन किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
