क्रिस गेल का खुलासा, किंग्स इलेवन पंजाब ने किया मेरा अनादर
आईपीएल को लेकर वेस्टइंडीज के महान सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने उस सीजन की सच्चाई और दर्द बयां किया है, जो उन्होंने पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) के साथ गुजारा था। साभार : गूगल…

आईपीएल को लेकर वेस्टइंडीज के महान सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने उस सीजन की सच्चाई और दर्द बयां किया है, जो उन्होंने पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) के साथ गुजारा था।

उन्होंने कहा है कि पंजाब की फ्रेंचाइजी ने उनका अनादर किया और उन्हें ऐसे ट्रीट किया, जैसे वे एक बच्चे हैं। उन्होंने केएल राहुल और अनिल कुंबले का भी जिक्र किया है, जो उस सम कप्तान और हेड कोच थे।
क्रिस गेल ने एक पॉडकास्ट में कहा, "पंजाब के साथ मेरा आईपीएल सीजन समय से पहले ही खत्म हो गया था। किंग्स इलेवन में मेरा अनादर किया गया। मुझे लगा कि एक सीनियर खिलाड़ी होने के बावजूद, जिसने लीग के लिए इतना कुछ किया और मूल्य अर्जित की, मेरे साथ ठीक से व्यवहार नहीं किया गया।
उन्होंने मेरे साथ एक बच्चे जैसा व्यवहार किया। जिंदगी में पहली बार, मुझे लगा कि मैं डिप्रेशन में जा रहा हूं। अनिल कुंबले से बात करते हुए मैं रो पड़ा, क्योंकि मैं बहुत आहत था। मैं उनसे और फ्रेंचाइजी के संचालन के तरीके से निराश था।
केएल राहुल ने मुझे फोन करके भी कहा, 'क्रिस, रुको, तुम अगला मैच खेलोगे' लेकिन मैंने बस कहा, 'तुम्हें शुभकामनाएं', और अपना बैग पैक करके बाहर निकल गया।" किंग्स इलेवन पंजाब के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल खेले हैं।
142 मैच वे इस लीग में खेले हैं। इनकी 141 पारियों में कुल 4965 रन उन्होंने बनाए हैं। 175 उनका बेस्ट है। 6 शतक और 31 अर्धशतक उन्होंने जड़े हैं।
2008 में उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया था और इसके बाद 2021 में उन्होंने आखिरी आईपीएल मैच खेला है। 2021 के सीजन के तीन मैच पहले ही उन्होंने पंजाब किंग्स का साथ छोड़ दिया था और वे आगे इस लीग में नजर नहीं आए।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
