द इंडियन व्यू

क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की नई कार्यकारिणी, डा.नवनीत सहगल अध्यक्ष व सचिव बने केएम खान

लखनऊ। डॉ. नवनीत सहगल की अगुवाई वाले पैनल ने क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) की नई कार्यकारिणी के चुनावों में शानदार जीत दर्ज की। इन चुनावों में सेवानिवृत्त आईएएस डा.नवनीत सहगल एक बार फिर अध्यक्ष चुने गए जबकि केएम खान…

Ragwendra P Singh
July 26, 2025
3 min read
क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की नई कार्यकारिणी, डा.नवनीत सहगल अध्यक्ष व सचिव बने केएम खान

लखनऊ। डॉ. नवनीत सहगल की अगुवाई वाले पैनल ने क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) की नई कार्यकारिणी के चुनावों में शानदार जीत दर्ज की। इन चुनावों में सेवानिवृत्त आईएएस डा.नवनीत सहगल एक बार फिर अध्यक्ष चुने गए जबकि केएम खान दोबारा सचिव बने।

बीबीडी यूनिवर्सिटी स्थित डॉ. अखिलेश दास सभागार में शनिवार को हुए चुनावों में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से संपन्न इस चुनाव में निर्णायक जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर डॉ. सहगल ने 120 वोट के साथ जीत दर्ज की। वहीं सचिव पद पर विजयी रहे केएम खान ने 115 वोट हासिल किए।

दूसरी ओर सीनियर उपाध्यक्ष चुने गए सुजय त्रिपाठी को 107 वोट मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर एमजी टुटेजा पर एमजी टुटेजा ने 102 वोट के साथ जीत दर्ज की। वहीं चारों संयुक्त सचिवों ने 105 से 106 मत हासिल किए।

इसी के साथ नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही लखनऊ क्रिकेट को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है। क्रिकेट जगत की निगाहें अब इस नई टीम की कार्यशैली और निर्णयों पर टिकी रहेंगी।

सभी विजयी उम्मीदवारों का चुनाव अधिकारी रिटायर्ड आईएएस एसपी मिश्रा ने औपचारिक रूप से घोषणा की। सीएएल की वार्षिक आमसभा की बैठक में बहुमत के आधार पर हाथ उठाकर फैसला किया गया।

चुनी गई नई कार्यकारिणी:

अध्यक्ष – डॉ. नवनीत सहगल

सीनियर उपाध्यक्ष –सुजय त्रिपाठी

उपाध्यक्ष –अभिजीत सरकार, विराज सागर, विनय मोहन

सचिव –केएम खान

संयुक्त सचिव –एसपी सिंह, विकास पाण्डेय, नईम चिश्ती, सुभांष कुमार

कोषाध्यक्ष –एमजी टुटेजा पीआरओ –अभिजीत सिन्हा

कार्यकारिणी सदस्य: कमल कान्त कनौजिया, मूसी रज़ा, राकेश सिंह, साद रईस, आरिफुल हसन, इशरत अली रिज़वी, कमर हुसैन, गुरविन्दर सिंह, तुषार सिन्हा, दीपक यादव, सुमित गुप्ता

सीएएल में नई शुरुआत, रजिस्ट्रेशन से लेकर टूर्नामेंट तक बदलेगा सिस्टम

लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) के अध्यक्ष पद पर दोबारा चुने जाने के बाद नवनीत सहगल ने नई कार्यकारिणी की प्राथमिकताओं और भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लखनऊ के क्रिकेटरों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सीएएल प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का पंजीकरण और क्लबों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को अब पूरी तरह ऑनलाइन किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही डॉ. अखिलेश दास क्रिकेट स्टेडियम को सीएएल का आधिकारिक मैदान घोषित करते हुए उसे प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना भी साझा की गई।

उन्होंने यह भी बताया कि चयनित क्रिकेटरों को विशेष प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा, और लखनऊ में होने वाली इंटर ऑफिस व कॉरपोरेट क्रिकेट प्रतियोगिताओं को सीएएल से मान्यता दी जाएगी, जिससे प्रतिस्पर्धी माहौल और क्रिकेट कल्चर को बल मिलेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।