द इंडियन व्यू

क्रांति गौड़ को हरमनप्रीत का 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड: एक अनोखा सम्मान

इंग्लैंड के खिलाफ शतक मारने वाली भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की हर कोई तारीफ कर रहा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में शतक जड़कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द…

Ragwendra P Singh
July 23, 2025
2 min read
क्रांति गौड़ को हरमनप्रीत का 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड: एक अनोखा सम्मान

इंग्लैंड के खिलाफ शतक मारने वाली भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की हर कोई तारीफ कर रहा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में शतक जड़कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, इस मैच में उतनी ही बड़ी मैच विनर और प्लेयर ऑफ द मैच की हकदार गेंदबाज क्रांति गौड थीं, जिन्होंने अपने चौथे मैच में 6 विकेट लेकर इतिहास रचा और टीम को जीत दिलाई।

क्रांति गौड ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में 52 रन देकर 6 विकेट निकाले। इस कमाल की गेंदबाजी को कमेंटेटर्स और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड डिसाइड करने वाली जूरी ने नजरअंदाज कर दिया हो, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी साथी को स्पेशल फील कराया।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1947864837029302682

हरमनप्रीत ने ना सिर्फ क्रांति गौड की तारीफ की, बल्कि उनको अपना प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दे दिया। इसके अलावा जिस गेंद से उन्होंने 6 विकेट निकाले, उस गेंद को भी साइन करके उनको सौंप दिया। बीसीसीआई वुमेन के एक्स हैंडल पर शेयर वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी खिलाड़ी की कैसे सराहना की।

हरमन अपनी ट्रॉफी लेकर क्रांति के पास पहुंचती हैं और कहती हैं, "ये मैं तेरे साथ शेयर कर रही हूं, ठीक है?" कप्तान आगे कहती हैं, "उन्होंने अपने करियर का एक बेहतरीन स्पेल डाला और 6 विकेट निकाले।

आप जो अनुभवी डब्ल्यूपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट से यहां लेकर आई हो, उसके लिए तारीफ बनती है। ये आपके लिए और टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है।"

भारत ने इस मैच को 13 रनों के अंतर से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की और पहली बार इंग्लैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया ने टी20 के साथ-साथ वनडे सीरीज भी जीती है। ये एक बड़ी उपलब्धि टीम के लिए है। इसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर का अहम योगदान था, जो प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुनी गईं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।