‘कोहली से मिलती है प्रेरणा’ : अर्जेंटीना की नाबिला का विश्व योगासन में शानदार प्रदर्शन
लियोनेल मेस्सी के फुटबॉल के दीवाने देश से हजारों किलोमीटर दूर पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में अर्जेंटीना की एकमात्र खिलाड़ी नाबिला ने एक दिग्गज भारतीय खिलाड़ी से प्रेरणा ली और प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।…

लियोनेल मेस्सी के फुटबॉल के दीवाने देश से हजारों किलोमीटर दूर पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में अर्जेंटीना की एकमात्र खिलाड़ी नाबिला ने एक दिग्गज भारतीय खिलाड़ी से प्रेरणा ली और प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
अहमदाबाद में हुई चैंपियनशिप में पांच पदक जीतने वाली नाबिला ने बोला कि भारत के क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपने देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया है।
नाबिला ने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘वह (कोहली) यहां भारत में एक स्टार हैं और उन्होंने दुनिया भर में हर जगह देश का नाम सुर्खियों में ला दिया है। मैं उनके करियर के बारे में सोचती हूं क्योंकि वह सच में बहुत मेहनती हैं और उन्होंने आपके देश को इस मुकाम पर पहुंचाया है। यह बहुत मायने रखता है इसलिए मैं उनसे प्रेरणा लेने की कोशिश करती हूं।’’

जिस देश में योगासन का जन्म हुआ वहां मुकाबला करते हुए नाबिला ने माना कि वह बिना किसी बड़ी उम्मीद के आई थीं जिससे उनका पांच पदक जीतना और भी खास हो गया।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए यह सच में हैरानी की बात थी क्योंकि यहां आते समय मुझे इतने सारे पदक जीतने की उम्मीद नहीं थी। बेशक, भारत ही वह जगह है जहां से इस खेल की शुरुआत हुई। मुझे उम्मीद थी कि वे ही पहला स्थान हासिल करेंगे। लेकिन उनके इतने करीब पहुंचना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है।’’
नाबिला ने कहा, ‘‘मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने पांच पदक जीते हैं। यह मुझे आगे बढ़ने, दूसरे लोगों को ट्रेनिंग देने और दूसरों को प्रेरित करने के अगले कदम की ओर ले जाता है।’’
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
