कोहली की नाबाद शतकीय पारी से आरसीबी की धमाकेदार जीत, केकेआरको 6 विकेट से हराया
रायपुर : आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर…

रायपुर : आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला गया, जहां दर्शकों को हाई-स्कोरिंग और रोमांच से भरपूर मैच देखने को मिला।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। टीम की ओर से सबसे शानदार प्रदर्शन अंगकृष रघुवंशी ने किया, जिन्होंने 46 गेंदों में 71 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। अंतिम ओवरों में केकेआर को रिंकू सिंह की आक्रामक बल्लेबाजी का भी फायदा मिला, जिन्होंने 29 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए।
इसके अलावा फिन एलन ने 18 रन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 19 रन का योगदान दिया। कैमरन ग्रीन ने भी 32 रन की उपयोगी पारी खेली। गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम डार ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 193 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के हीरो रहे विराट कोहली रहे, जिन्होंने नाबाद 105 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी में 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
उनका अच्छा साथ देवदत्त पडिक्कल ने दिया, जिन्होंने 39 रन बनाए, जबकि जैकब बेथेल ने 15 रन जोड़े। अंत में जितेश शर्मा 8 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत तक पहुंचाया।
इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। टीम का यह प्रदर्शन प्लेऑफ की दौड़ में उसके आत्मविश्वास को और मजबूत करता है, जबकि केकेआर को इस हार से झटका लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
