कोलकाता में सीईओ ऑफिस के पास बीएलओ प्रदर्शन पर निर्वाचन आयाेग सख्त, रिपोर्ट तलब
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के बाहर बूथ-स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के प्रदर्शन को गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा से…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के बाहर बूथ-स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के प्रदर्शन को गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा से 48 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। बुधवार को भेजे अपने पत्र में आयोग ने स्पष्ट किया कि सीईओ कार्यालय की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था इस स्थिति को संभालने के लिए अपर्याप्त साबित हुई।निर्वाचन आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल सहित संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और कार्यालय के अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने की जरूरत है। आयोग ने यह भी उल्लेख किया कि संवेदनशील परिस्थितियों में सुरक्षा के स्तर का समुचित वर्गीकरण किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के दौरान अत्यधिक कार्यभार और दबाव का आरोप लगाते हुए बीएलओ ने सोमवार और मंगलवार को सीईओ कार्यालय के बाहर 30 घंटे तक धरना दिया था। यह प्रदर्शन मंगलवार शाम तक जारी रहा जिसके बाद आयोग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को भी पत्र की प्रति भेजी।निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि सीईओ कार्यालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा उनके निवास स्थान और आवागमन के दौरान भी सुनिश्चित की जाए और किसी भी तरह की सुरक्षा चूक की संभावना समाप्त हो।---------------------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
