कोरियर कंपनी के मैनेजर को नौकरी न देने पर युवक ने गोली मारी
वाराणसी : चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसवाही में नौकरी न देने पर एक युवक ने कोरियर कंपनी के मैनेजर विकास तिवारी को गोली मार दी और असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकला। गोली की आवाज और चीख पुकार सुन आसपास मौजूद लोगों ने घटना…

वाराणसी : चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसवाही में नौकरी न देने पर एक युवक ने कोरियर कंपनी के मैनेजर विकास तिवारी को गोली मार दी और असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकला। गोली की आवाज और चीख पुकार सुन आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। क्षेत्रीय पुलिस ने घायल मैनेजर को अस्पताल भेजने के बाद मौके पर देर तक छानबीन और पूछताछ किया। हमलावर की तस्वीर सीसीटीवी के फुटेज में पुलिस को मिल गई है।
रोहतास बिहार के निवासी विकास तिवारी सुसवाही स्थित प्रज्ञा नगर कालोनी में स्थित एक कोरियर कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। विकास मंगलवार शाम कंपनी के गोदाम पर कर्मचारियों को उनकी डिलीवरी देकर भेजे जाने वाले कोरियर की सूची बना रहे थे। इसी दौरान एक युवक आया और उनसे नौकरी मांगने लगा। विकास ने वैकेंसी नहीं होने की बात कहकर उसे टाल दिया। लेकिन युवक बार-बार नौकरी देने के लिए कहने लगा। इस पर विकास ने उसे डांटते हुए बाद में आने को कहा। यह सुनकर युवक वहां से चला गया। फिर लगभग दो घंटे बाद वह फिर वहां पहुंचा और नौकरी देने के लिए कहने लगा। यह सुन विकास ने उसे फिर डांटा तो युवक ने कमर से तमंचा निकालकर विकास पर फायर कर दिया। गोली विकास की नाक और चेहरे पर जा लगी। यह देख युवक वहां से फरार हो गया। वारदात की जानकारी पाकर पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने मीडिया कर्मियों को बताया कि सीसी फुटेज के आधार पर हमलावर की शिनाख्त की जा रही है। फिलहाल घायल खतरे से बाहर है। ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
