द इंडियन व्यू

कोच क्रेग फुल्टन ने टीम की फिटनेस और समर्पण की सराहना की

मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने एशिया कप जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि लड़कों ने एशिया में चैंपियन टीम बनकर उनकी इच्छा पूरी की है। साभार : गूगल दिलप्रीत सिंह के दो गोल से भारतीय पुरूष हॉकी…

Ragwendra P Singh
September 8, 2025
3 min read
कोच क्रेग फुल्टन ने टीम की फिटनेस और समर्पण की सराहना की

मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने एशिया कप जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि लड़कों ने एशिया में चैंपियन टीम बनकर उनकी इच्छा पूरी की है।

साभार : गूगल

दिलप्रीत सिंह के दो गोल से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने गत विजेता दक्षिण कोरिया को फाइनल में 4-1 से हराकर आठ साल बाद एशिया कप खिताब जीता और अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये भी क्वालीफाई कर लिया।

फुल्टन ने बोला कि 10 दिन के अंतराल में लगातार मैच खेलना शारीरिक रूप से मुश्किल होता है, लेकिन फिटनेस भारत की सफलता की कुंजी रही। उन्होंने फाइनल के बाद कहा, ‘‘टीम का प्रदर्शन अच्छा था। अगर आप 10 दिन में सात मैच खेलते हैं तो ऐसा करना मुश्किल है। मुझे लगता है कि हम यहां की सभी टीमों से शारीरिक रूप से ज्यादा मजबूत थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले कहा था कि हम एशिया में नंबर एक बनना चाहते हैं। हम अपनी टीम में गहराई लाना चाहते हैं और यही सबसे अहम चीज है। मुझे लगता है कि अब हम वहां पहुंच रहे हैं।’’ फुल्टन ने बोला, ‘‘हमने अच्छी तैयारी की और अच्छा प्रदर्शन किया। शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन समापन बहुत अच्छा रहा। ’’

उन्होंने अपने खिलाड़ियों की दृढ़ता की काफी प्रशंसा की और कहा कि वे हमेशा अपने लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘टीम के खिलाड़ी बेहद समझदार है इसलिए वे जो भी कोशिश करते हैं, उसे करते हैं। हम विरोधी टीम और खुद पर बहुत ज्यादा होमवर्क करते हैं जिसमें अन्य से ज्यादा खुद पर होता है।

जब वे कुछ करने के लिए प्रतिबद्ध होते हैं तो उसे अच्छी तरह से करते हैं। मुझे यही पसंद है।’’ उन्हें लगता है कि एशिया कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया का मुश्किल दौरा भारत के लिए एक आदर्श तैयारी थी। फुल्टन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया दौरा सच में महत्वपूर्ण था। हम प्रो लीग में अच्छा खेल रहे थे, लेकिन हमें नतीजे नहीं मिले।

वापस आकर अपना ट्रेनिंग शिविर लगाया और ऑस्ट्रेलिया गए, वहां अच्छा प्रदर्शन किया। आठ साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छे नतीजे हासिल किए।’’ उन्होंने कहा कि अब ध्यान अगले साल होने वाले दो बड़े टूर्नामेंट विश्व कप और एशियाई खेलों को देखते हुए टीम में गहराई लाने पर है।

भारत के भविष्य के टूर्नामेंट के बारे में बात करते हुए कोच ने कहा, ‘‘हमें सुल्तान अजलान शाह कप, दक्षिण अफ्रीका दौरा, हॉकी इंडिया लीग और प्रो लीग खेलनी है।

विश्व कप और एशियाई खेलों के बीच तीन हफ्ते का अंतर है, इसलिए यह गहराई बनाना अहम है। अगले 12-14 महीनों में हमें इन प्रतियोगिताओं में देखना होगा कि हम कहां हैं। ’’ उन्होंने रविवार को दिलप्रीत के प्रदर्शन की प्रशंसा की जो शुरुआती मैचों में थोड़े फीके दिखे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।