द इंडियन व्यू

केवल हलाल मीट परोसे जाने के मामले में रेलवे को एनएचआरसी का नोटिस, दो सप्ताह में जवाब मांगा

नई दिल्ली : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को भारतीय रेल में केवल हलाल मीट परोसे जाने की शिकायत पर संज्ञान लिया है। आयोग ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को नोटिस जारी कर 2 सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट…

Ragwendra P Singh
November 26, 2025
2 min read
केवल हलाल मीट परोसे जाने के मामले में रेलवे को एनएचआरसी का नोटिस, दो सप्ताह में जवाब मांगा

नई दिल्ली : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को भारतीय रेल में केवल हलाल मीट परोसे जाने की शिकायत पर संज्ञान लिया है। आयोग ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को नोटिस जारी कर 2 सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हलाल प्रथा हिंदू अनुसूचित जातिसमुदायों के लोगों को बाहर करती है, जो पारंपरिक रूप से मांस के व्यापार में काम करते हैं और इसलिए उनके आजीविकाअधिकारों और समान अवसरों को नुकसान पहुंचाती है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि हिंदू और सिखयात्रियों को उनके धार्मिक विश्वासों से मेल खाने वाले भोजन के विकल्प नहीं मिलते हैं, जिससे उनकी पसंद की स्वतंत्रता और धार्मिक अधिकार प्रभावित होते हैं, जो संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 19(1)(जी), 21 और 25 के तहत समानता, गैर-भेदभाव, पेशे की स्वतंत्रता, सम्मान के साथ जीवन जीने के अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता के उनके अधिकारों का उल्लंघन करता है। शिकायतकर्ता ने इस मामले में आयोग से हस्तक्षेप की मांग करते हुए तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने शिकायत पत्र में लगाए गए आरोपों को प्रथम दृष्टया लोगों के मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि केवल हलाल मांस खाने की प्रथा हिंदू अनुसूचित जाति समुदायों, अन्य गैर-मुस्लिम समुदायों और रेलवे की आजीविका को बुरी तरह प्रभावित करती है। एक सरकारी एजेंसी के रूप में रेलवे को भारत के संविधान की धर्मनिरपेक्ष भावना के अनुसार, सभी धार्मिक आस्थाओं के लोगों के भोजन चुनने के अधिकार का सम्मान करना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…