द इंडियन व्यू

केकेआर की तलाश हुई खत्म! 'जूनियर मलिंगा' की वापसी, क्या पथिराना बदल पाएंगे टीम की किस्मत?

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ गए हैं, जिससे आईपीएल की तालिका में सबसे नीचे चल रही टीम को मजबूती मिली है। फ्रेंचाइजी ने रविवार को इसकी पुष्टि की। पथिराना टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल…

Ragwendra P Singh
April 19, 2026
1 min read
केकेआर की तलाश हुई खत्म! 'जूनियर मलिंगा' की वापसी, क्या पथिराना बदल पाएंगे टीम की किस्मत?

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ गए हैं, जिससे आईपीएल की तालिका में सबसे नीचे चल रही टीम को मजबूती मिली है। फ्रेंचाइजी ने रविवार को इसकी पुष्टि की।

पथिराना टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी पिंडली में चोट लगी थी, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) का फिटनेस परीक्षण पास कर लिया है और उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र भी मिल चुका है।

वह रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ गए हैं। हालांकि, पथिराना को सीधे अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावना कम है, क्योंकि टीम पहले कुछ अभ्यास सत्रों के दौरान उनकी मैच फिटनेस का आकलन करेगी।

@KKRiders

केकेआर ने इस तेज गेंदबाज को आईपीएल की पिछली नीलामी में 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। पथिराना के टीम में शामिल होने से केकेआर को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि टीम इस सत्र में अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।