केएसीसी को मो.शरीफ ने दिलाई जीत
लखनऊ। केएसीसी ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच मो.शरीफ (2 विकेट, नाबाद 72 रन) के आलराउंड खेल से सीवीसीएल को तीन विकेट से हराया। चौक स्टेडियम पर सीवीसीएल ने पहले…

लखनऊ। केएसीसी ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच मो.शरीफ (2 विकेट, नाबाद 72 रन) के आलराउंड खेल से सीवीसीएल को तीन विकेट से हराया। चौक स्टेडियम पर सीवीसीएल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए।
चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
संतोष उपाध्याय ने 35 गेंदों पर 7 चौके व 3 छक्के से 69 रन और शशि प्रकाश मीणा ने 45 गेंदों पर 1 चौके व 2 छक्के से 59 रन बनाते हुए अर्धशतक जड़े। केएसीसी से मो.शरीफ व एसएफ जॉन ने 2-2 विकेट की सफलता प्राप्त की।
जवाब में केएसीसी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवर में एक गेंद शेष रहते 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। जीत में मो.शरीफ ने 30 गेंदों पर 9 चौके व 2 छक्के से 72 रन की पारी खेली।

वहीं सैफुल ने 35, योगेंद्र सिंह ने 15 व तेज नारायण ने 14 रन का योगदान किया। सीवीसीएल से शशि प्रकाश मीणा व संजय कुमार को दो-दो विकेट की सफलता मिली।
सम्बंधित ख़बरें
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
