द इंडियन व्यू

कुलदीप की गेंदबाजी ने मचाया तहलका, वसीम अकरम ने भी दी खुलकर तारीफ

एशिया कप में भारत के पहले मैच में कुलदीप यादव ने बुधवार को अपनी शानदार गेंदबाजी से यूएई की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने मैच में सिर्फ 13 गेंदें फेंकी और 7 रन देकर 4 विकेट झटके। साभार : गूगल उनके इस प्रदर्शन पर…

Ragwendra P Singh
September 11, 2025
3 min read
कुलदीप की गेंदबाजी ने मचाया तहलका, वसीम अकरम ने भी दी खुलकर तारीफ

एशिया कप में भारत के पहले मैच में कुलदीप यादव ने बुधवार को अपनी शानदार गेंदबाजी से यूएई की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने मैच में सिर्फ 13 गेंदें फेंकी और 7 रन देकर 4 विकेट झटके।

साभार : गूगल

उनके इस प्रदर्शन पर पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम फिदा हो गए हैं। उन्होंने कॉमेंट्री के दौरान यादव की तारीफ करते हुए कहा कि क्या टैलेंट है! ये खिलाड़ी इस फॉर्मेट को बहुत ही अच्छे ढंग से समझता है।

कुलदीप यादव ने भारत के नौवें ओवर में यूएई के तीन गेंदबाजों को पवैलियन का रास्ता दिखाया। पहले राहुल चोपड़ा को, फिर कप्तान मुहम्मद वसीम और उसके बाद हर्षित कौशक को। एक ही ओवर में 3 विकेट गिरने के बाद 9 ओवर की समाप्ति पर यूएई 50 रन पर 5 विकेट खो चुका था।

उसके बाद के 5 विकेट तो सिर्फ 7 रन के भीतर ही चले गए। बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने ओवर की जिन 3 गेंदों पर विकेट झटके वो तीनों ही अलग-अलग तरह की थीं। यह दिखाता है कि उनमें कितनी विविधता है।

चोपड़ा का विकेट लेग ब्रेक पर गिरा, वसीम का विकेट फ्लिपर पर औतर कौशिक गुगली से गच्चा खा गए। कुलदीप ने जिस ओवर में मेजबानों की बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी, उस वक्त सोनी स्पोर्ट्स पर कॉमेंट्री कर रहे वसीम अकरम उनकी तारीफ से खुद को नहीं रोक पाए।

अविश्वसनीय गेंदबाजी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘क्या टैलेंट है! यह खिलाड़ी इस फॉर्मेट को बहुत अच्छे ढंग से समझता है और उसी के मुताबिक गेंदबाजी कर रहा है। कुलदीप अपनी गेंदबाजी में विविधता पैदा कर रहे हैं जिसे बल्लेबाज समझ नहीं पा रहे।’ कुलदीप यादव ने ही यूएई का आखिरी विकेट भी झटका।

इससे पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। 15 महीने बाद भारत के लिए टी20 खेल रहे कुलदीप यादव की कातिलाना गेंदबाजी के सामने यूएई की बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई।

13.1 ओवर में ही पूरी टीम महज 57 रन पर सिमट गई। जीत के लिए 58 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई।

शर्मा 16 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 3 छक्के जड़े। गिल 9 गेंदों में 20 रन और सूर्यकुमार यादव 2 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान और उपकप्तान दोनों ने 1-1 छक्के जड़े। भारत ने सिर्फ 27 गेंद में 9 विकेट से मैच को जीता।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।