कुफरी में दुकान से अवैध शराब बरामद, एफआईआर
शिमला : शिमला जिले के पर्यटक स्थल कुफरी में पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। थाना ढली की पुलिस ने शनिवार देर रात गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक दुकान (ढाबे) से 60 बोतल देशी शराब जब्त की। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा…

शिमला : शिमला जिले के पर्यटक स्थल कुफरी में पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। थाना ढली की पुलिस ने शनिवार देर रात गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक दुकान (ढाबे) से 60 बोतल देशी शराब जब्त की। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
जानकारी के अनुसार थाना ढली के तहत पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान जब टीम फौजी पार्किंग कुफरी के पास मौजूद थी, तो उन्हें गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक ढाबे में अवैध रूप से शराब रखी गई है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान नलिन शर्मा पुत्र महेन्द्र कुमार शर्मा निवासी ढली जिला शिमला के कब्जे से उसकी दुकान/ढाबे से 60 बोतल देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से बरामद शराब को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(A) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
शिमला पुलिस के अनुसार जिला में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को नियमित गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
