काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
पुलिस लाइन से नमो घाट तक 12 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ पीएम नरेन्द्र मोदी का भव्य स्वागत

वाराणसी, 25 अक्टूबर। भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी में थे। इस दौरान काशी ने अपनी सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक अंदाज में प्रधानमंत्री और अपने सांसद का भव्य स्वागत किया। पुलिस लाइन हेलीपैड से नमो घाट तक करीब आठ किलोमीटर के मार्ग पर जगह-जगह उत्सव जैसा माहौल नजर आया। भाजपा कार्यकर्ताओं और काशीवासियों ने पुष्पवर्षा कर पीएम मोदी का अभिनंदन किया। काशीवासियों का उत्साह देखकर प्रधानमंत्री ने कार से बाहर निकलकर हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रास्ते में 12 पॉइंट बनाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री का स्वागत किया। कहीं ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी, तो कहीं डमरू वादन, शंखनाद और पारंपरिक नृत्य के जरिए काशी की सांस्कृतिक छटा देखने को मिली। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग अपने सांसद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। काशीवासियों ने ‘जय श्रीराम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों के साथ प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
नमो घाट की ओर बढ़ते काफिले के साथ सड़क के किनारे खड़े लोग लगातार अपने मोबाइल कैमरों से प्रधानमंत्री की फोटो खींचते दिखाई दिए। पीएम को देखते ही उनका जोश दोगुना हो जाता था और वे उनके समर्थन में नारे लगाने लगते। एयर शो आयोजन के जोश के बीच प्रधानमंत्री के स्वागत का यह नजारा काशी की सांस्कृतिक परंपरा, जन-भागीदारी और उत्सवी माहौल की जीवंत तस्वीर दर्शाता नजर आया।
सम्बंधित ख़बरें
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी बिठूर-बिल्हौर को देंगे 411 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात
जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी सुबह 11 बजे बिठूर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे नानाराव पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए पार्क में पंडाल तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे। आयोजन के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।
सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
बिठूर-बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र को 411 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देखा ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो
वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्लांट में कार्यरत महिलाओं से किया संवाद
