द इंडियन व्यू

कालेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

प्रयागराज : जार्जटाउन थाने में कालेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के नौ सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच…

Ragwendra P Singh
July 4, 2025
2 min read
कालेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

प्रयागराज : जार्जटाउन थाने में कालेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के नौ सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी शुक्रवार को अपर पुलिस उपायुक्त नगर अभिजीत कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि शहर के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के काला डांडा हिम्मतगंज निवासी कुलदीप कुशवाहा पुत्र एस.एल.कुशवाहा की तहरीर पर 2 जुलाई की रात 8 बजे थरवई थाना क्षेत्र के जैतवारडीह निवासी प्रभात कुमार उर्फ गुरु विश्वरूप पुत्र ओम प्रकाश, इसी गांव के निवासी पुष्पेंद्र, अवकाश,यतीश विश्वकर्मा उर्फ छोटू पुत्र ओम प्रकाश, पुरुषोत्तम लाल, शहर के सिविल लाइन कमला नेहरू रोड निवासी अरविंद कुमार श्रीवास्तव पुत्र हरि मोहन लाल, कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी निवासी कमलेश कुमार विश्वकर्मा, झूंसी के रहिमापुर गांव निवासी सुनील विश्वकर्मा पुत्र हीरालाल, थरवई के जगदीशपुर व जैतवारडीह निवासी ओम प्रकाश विश्वकर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर की गई ठगी

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कालेज में नौकरी दिलाने के लिए गिरोह के सदस्यों ने फर्जी तरीके से परीक्षा दिया और फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किया। पीड़ित कहना है कि उससे एक कालेज प्रबंधन से जुड़े लोगों ने दस लाख रूपया हजम कर लिए है। उसका कहना है कि पहले नौकरी के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किया जो कूट रचित था, इस कारोबार में कालेज में कार्यरत शिक्षक, उप प्रधानाचार्य अन्य सदस्य शामिल है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…