गोल्फ : कार्तिक सिंह को मोरक्को राइजिंग स्टार्स में संयुक्त 12वां स्थान
भारत के उभरते हुए गोल्फर कार्तिक सिंह ने आईजीपीएल मोरक्को राइजिंग स्टार्स 2026 के अंतिम दौर में एक अंडर 71 का स्कोर बनाते हुए संयुक्त 12वें स्थान पर अपना अभियान समाप्त किया। आखिरी नौ होल में एक डबल बोगी और एक बोगी करने…

भारत के उभरते हुए गोल्फर कार्तिक सिंह ने आईजीपीएल मोरक्को राइजिंग स्टार्स 2026 के अंतिम दौर में एक अंडर 71 का स्कोर बनाते हुए संयुक्त 12वें स्थान पर अपना अभियान समाप्त किया। आखिरी नौ होल में एक डबल बोगी और एक बोगी करने के बावजूद कार्तिक ने पूरे टूर्नामेंट में सराहनीय प्रदर्शन किया।
वहीं, थाईलैंड के तानापत पिचैकूल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के अनुभवी गोल्फर सिद्दीकुर रहमान को दो शॉट से पीछे छोड़कर खिताब अपने नाम किया।

26 वर्षीय पिचैकूल ने तीसरे दौर में आठ अंडर 64 का बेहतरीन स्कोर बनाकर दो शॉट की बढ़त हासिल की थी। उन्होंने अंतिम दौर में भी अपनी लय बरकरार रखते हुए दो अंडर 70 का स्कोर किया और बढ़त बनाए रखी। इस तरह उन्होंने कुल नौ अंडर के स्कोर के साथ टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
