काउंटी चैम्पियनशिप 2025: साई किशोर ने सरे के लिए झटके पांच विकेट, चहल और तिलक वर्मा भी चमके
नई दिल्ली : तमिलनाडु के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर आर. साई किशोर ने काउंटी चैम्पियनशिप 2025 के मुकाबले में सरे की ओर से खेलते हुए डरहम के खिलाफ शानदार पांच विकेट झटके। यह मुकाबला रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जा रहा है।…

नई दिल्ली : तमिलनाडु के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर आर. साई किशोर ने काउंटी चैम्पियनशिप 2025 के मुकाबले में सरे की ओर से खेलते हुए डरहम के खिलाफ शानदार पांच विकेट झटके। यह मुकाबला रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जा रहा है।
साई किशोर ने मैच के दूसरे दिन दो विकेट चटकाए थे, जिसके बाद तीसरे दिन कोडी यूसुफ, बास डी लीडे और मैथ्यू पॉट्स को आउट कर उन्होंने पांच विकेट (5/72) पूरे किए। उन्होंने मैच में कुल सात विकेट लिए और अब तक दो मैचों में 11 विकेट 24 की औसत से झटके हैं।
उनकी शानदार गेंदबाज़ी के दम पर सरे ने डरहम को 344 रनों पर ऑलआउट कर दिया, जिससे जीत के लिए उन्हें केवल 176 रनों का लक्ष्य मिला।
डिवीजन टू में खेलते हुए, युजवेंद्र चहल ने नॉर्थहैम्पटनशायर की ओर से डर्बीशायर के खिलाफ चौथे दिन दो विकेट झटके। उन्होंने पहली पारी में छह विकेट लिए थे और अब मैच में उनके आठ विकेट हो गए हैं। यदि वह अंतिम दिन दो और विकेट लेते हैं तो उनके नाम मैच में 10 विकेट हो जाएंगे।
दिलचस्प बात यह रही कि चहल ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर हैट्रिक की स्थिति बना दी थी, लेकिन वेन मैडसेन ने तीसरी गेंद को संभाल लिया।
वहीं, हैम्पशायर की ओर से खेल रहे तिलक वर्मा ने वोर्सेस्टरशायर के खिलाफ 62 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक हैम्पशायर ने 139/2 का स्कोर बना लिया था और उनकी लीड 183 रन हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
