कर्नाटक टीम में वापसी को तैयार करुण नायर
नई दिल्ली : भारतीय टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर मौजूद करुण नायर एक बार फिर कर्नाटक की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने को तैयार हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, नायर ने तीन सीजन बाद कर्नाटक में वापसी का फैसला…

नई दिल्ली : भारतीय टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर मौजूद करुण नायर एक बार फिर कर्नाटक की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने को तैयार हैं।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, नायर ने तीन सीजन बाद कर्नाटक में वापसी का फैसला लिया है। पिछले दो सीजन में वह विदर्भ के लिए खेले थे और अब उन्हें विदर्भ क्रिकेट संघ से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी मिल चुका है।
नायर की यह वापसी ऐसे समय में हो रही है जब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी फॉर्म को साबित किया है। उन्होंने विदर्भ की रणजी ट्रॉफी 2024-25 खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। नायर ने पूरे सीजन में 16 पारियों में 53.93 की औसत से 863 रन बनाए, जिसमें चार शतक शामिल हैं। फाइनल में केरल के खिलाफ उन्होंने जीत दिलाने वाला शतक जड़ा था।
इसके अलावा, विजय हजारे ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में उन्होंने कप्तानी करते हुए विदर्भ को उपविजेता बनाया और खुद आठ पारियों में 779 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने लगातार पांच शतक ठोके और 124.01 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन (542) बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
हालांकि, इंग्लैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन फीका रहा है। इंडिया ए के लिए इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में उन्होंने दोहरा शतक जरूर जड़ा, लेकिन इसके बाद वे अपनी लय बरकरार नहीं रख सके। तीन टेस्ट मैचों में उनके स्कोर 0, 20, 31, 26, 40 और 14 रहे हैं।
करुण नायर की वापसी के साथ कर्नाटक टीम के चयनकर्ताओं के सामने बड़ी चुनौती होगी। बीते सीजन में आर. स्मरण, केएल श्रीजित और केवी अनीश जैसे युवा बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। स्मरण ने रणजी ट्रॉफी में 10 पारियों में 516 रन बनाकर कर्नाटक के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जबकि श्रीजित ने फर्स्ट क्लास डेब्यू में शतक जड़ा।
मयंक अग्रवाल के कप्तान बने रहने की उम्मीद है और देवदत्त पडिक्कल भी प्लेइंग इलेवन में एक मजबूत दावेदार होंगे। ऐसे में करुण नायर को टीम में कैसे फिट किया जाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
