द इंडियन व्यू

करुण नायर की 'कारुणिक पुकार' सुनी गई : 3149 दिन बाद जड़ी फिफ्टी

'डियर क्रिकेट, गिव मी वन मोर चांस'। करुण नायर की कारुणिक पुकार ढाई-तीन साल बाद जैसे क्रिकेट ने सुन ली। उन्होंने 8 साल बाद इंग्लैंड दौरे से वापसी की। बहुत मुश्किल और किस्मत से 'दूसरा मौका' तो मिल गया लेकिन नायर उसे…

Ragwendra P Singh
August 1, 2025
2 min read
करुण नायर की 'कारुणिक पुकार' सुनी गई : 3149 दिन बाद जड़ी फिफ्टी

'डियर क्रिकेट, गिव मी वन मोर चांस'। करुण नायर की कारुणिक पुकार ढाई-तीन साल बाद जैसे क्रिकेट ने सुन ली। उन्होंने 8 साल बाद इंग्लैंड दौरे से वापसी की। बहुत मुश्किल और किस्मत से 'दूसरा मौका' तो मिल गया लेकिन नायर उसे भुनाने में नाकाम रहे थे।

साभार : गूगल

6 पारियों में एक अर्धशतक तक नहीं लगा पाए। लेकिन कप्तान शुभमन गिल और गौतम गंभीर का उनमें दिखाया भरोसा रंग लाया।

पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का बोलना है कि करुण नायर का करियर वापस आ गया है। इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में पांचवें और आखिरी टेस्ट के पहले दिन विकेट की पतझड़ के बीच नायर एक छोर से टिके रहे और 52 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने आखिरकार 3149 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में अपना दूसरा 50+ स्कोर पूरा किया।

इससे पहले दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 303 रन की पारी उनकी टेस्ट में इकलौती 50+ की इनिंग थी। करुण नायर अच्छी शुरुआत से नींव तो तैयार कर लेते थे लेकिन उस पर रनों की इमारत खड़ी करने में नाकाम रहते थे। उन्हें एक अच्छी पारी का शिद्दत से इंतजार था और वो पारी आई भी ऐसे वक्त जब भारत मुश्किल में था।

कप्तान शुभमन गिल के दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होने के बाद वह बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने 98 गेंदों में 7 चौकों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। इससे भारत पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 204 रन बनाने में कामयाब हुआ।

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि नायर ने गुरुवार को जिस तरह की मुश्किल परिस्थितियों में पारी खेली, उससे उनका करियर खत्म होने से बच गया। उन्होंने कॉमेंट्री के दौरान कहा, 'बहुत बढ़िया खेले करुण नायर। मुश्किल परिस्थितियों में यह हाई-क्वालिटी की फिफ्टी है।

करुण नायर का करियर सच में वापस आ गया है। अगर वह इस टेस्ट में नहीं खेला होता तो टीम मैनेजमेंट उससे इतर देखने लगता।' भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण एरोन ने भी नायर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'यह उसके लिए आखिरी मौका हो सकता था लेकिन उसने भुनाया। पिच बहुत कुछ कर रही थी लेकिन करुण नायर सिर ताने खड़े रहे।'

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।