कराटे चैंपियनशिप में एमिटी इंटरनेशनल और लिटिल फ्रेंड्स ने जीती ट्रॉफी
लखनऊ। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वृंदावन योजना और लिटिल् फ्रेंड्स स्कूल ने एमिटी कप जिला कराटे चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, वृंदावन योजना में शनिवार को आयोजित इस चैंपियनशिप में 10 से अधिक…

लखनऊ। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वृंदावन योजना और लिटिल् फ्रेंड्स स्कूल ने एमिटी कप जिला कराटे चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, वृंदावन योजना में शनिवार को आयोजित इस चैंपियनशिप में 10 से अधिक स्कूल के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।

चैंपियनशिप के बालक वर्ग में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, वृंदावन योजना ने नौ स्वर्ण के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं सीएमएस राजाजीपुरम द्वितीय कैपस को दो स्वर्ण के साथ दूसरा स्थान मिला।
बालिका वर्ग में लिटिल फ्रेंड्स स्कूल ने आठ स्वर्ण के साथ पहला एवं लखनऊ पब्लिक स्कूल वृंदावन योजना ने सात स्वर्ण के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

पदक विजेताओं को कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के सचिव जसपाल सिंह, डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह (निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ) और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या रोली त्रिपाठी ने बधाई देते हुए उत्साहवर्द्धन किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
