करणदीप कोचर आईजीपीएल भारत क्लासिक में संयुक्त नौवें स्थान पर
भारतीय करणदीप कोचर ने आखिरी दिन बोगीमुक्त चार अंडर 68 का स्कोर बनाया जिससे वह यहां 500,000 डॉलर इनामी आईजीपीएल भारत क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त नौवें स्थान पर रहे। इस सत्र में तीसरा मौका है जबकि कोचर ने इस सत्र…

भारतीय करणदीप कोचर ने आखिरी दिन बोगीमुक्त चार अंडर 68 का स्कोर बनाया जिससे वह यहां 500,000 डॉलर इनामी आईजीपीएल भारत क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त नौवें स्थान पर रहे। इस सत्र में तीसरा मौका है जबकि कोचर ने इस सत्र में किसी टूर्नामेंट के शीर्ष 10 में जगह बनाई।
चंडीगढ़ के इस गोल्फर ने अब एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में 12वां स्थान हासिल कर लिया है। कोचर का कुल स्कोर 11 अंडर रहा, जबकि स्वीडन के चार्ली लिंध (69-70-67-64) ने 18 अंडर के स्कोर के साथ खिताब जीता।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में गगनजीत भुल्लर (75-70-69-68) और यशस चंद्र (75-68-71-68) छह अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 27वें स्थान पर रहे। राशिद खान (71), कार्तिक सिंह (71) और सचिन बैसोया (67) संयुक्त 41वें स्थान पर रहे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
