द इंडियन व्यू

कमर दर्द ने रोकी कप्तान कमिंस की रफ्तार, भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे

चोट की वजह से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज और टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली अहम सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। साभार : गूगल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि…

Ragwendra P Singh
September 2, 2025
2 min read
कमर दर्द ने रोकी कप्तान कमिंस की रफ्तार, भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे

चोट की वजह से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज और टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली अहम सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

साभार : गूगल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि कमिंस पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं और उन्हें रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है। बोर्ड ने यह फैसला इस साल के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ घर पर होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज को ध्यान में रखते हुए लिया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पैट कमिंस के वर्कलोड मैनेजमेंट और उनकी फिटनेस को प्राथमिकता दी जा रही है।

बोर्ड के बयान के अनुसार, "पैट कमिंस को भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना जाएगा और वह इस बीच अपने रिहैबिलिटेशन पर ध्यान केंद्रित करेंगे।"

बोर्ड का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कमिंस एक गेंदबाज और कप्तान के तौर पर एशेज सीरीज के लिए पूरी तरह फिट रहें। 21 नवंबर से एशेज की शुरुआत होनी है।

कमिंस की गैरमौजूदगी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वह न केवल गेंदबाजी आक्रमण की अगुआ हैं, बल्कि एक कप्तान के तौर पर भी टीम को मजबूती प्रदान करते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का आने वाला कैलेंडर काफी व्यस्त है, क्योंकि टीम को सबसे पहले 1 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और इसके बाद भारत की मेजबानी करनी है।

3 टी20 और 3 वनडे मैच इस सीरीज में खेले जाने हैं। ये दोनों सीरीज टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम हैं। पैट कमिंस का टीम में न होना टीम के संतुलन को निश्चित रूप से प्रभावित करेगा। उनकी आक्रामक गेंदबाजी और कप्तानी कौशल की कमी टीम को निश्चित तौर पर खलेगी।

अब देखना यह होगा कि उनकी अनुपस्थिति में टीम की कमान किसे सौंपी जाती है और कौन सा युवा गेंदबाज उनकी जगह लेता है। मिचेल मार्श अभी तक कप्तानी कर रहे थे, क्या वही आगे भी वनडे टीम की कमान संभालेंगे या फिर किसी अन्य खिलाड़ी को मौका दिया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।