द इंडियन व्यू

कपिल बैसला ने दिलाया भारत को एशियाई निशानेबाज़ी चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण

नई दिल्ली : हरियाणा के पलवल से ताल्लुक रखने वाले कपिल बैसला ने श्यामकेंट, कजाकिस्तान में चल रही 16वीं एशियाई निशानेबाज़ी चैंपियनशिप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल…

Ragwendra P Singh
August 18, 2025
2 min read
कपिल बैसला ने दिलाया भारत को एशियाई निशानेबाज़ी चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण

नई दिल्ली : हरियाणा के पलवल से ताल्लुक रखने वाले कपिल बैसला ने श्यामकेंट, कजाकिस्तान में चल रही 16वीं एशियाई निशानेबाज़ी चैंपियनशिप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग के फाइनल में 243.0 का स्कोर किया और उज़्बेकिस्तान के इल्खोम्बेक ओबिद्ज़ोनोव को 0.6 अंकों से पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। कपिल के साथी जोनाथन गेविन एंटनी ने 220.7 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। वे 24 शॉट के फाइनल में 22वें शॉट के बाद बाहर हो गए थे।

इससे पहले क्वालिफिकेशन में कपिल ने 579 अंक बनाकर चौथा स्थान हासिल किया था, जबकि जोनाथन 582 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। मुकेश नेलावली ने भी 582 अंक बनाए, लेकिन दो इनर 10 कम होने के कारण तीसरे स्थान पर रहे और इस तरह तीनों भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई।

कोरिया के किम डूयॉन ने सबसे अधिक इनर 10 के आधार पर टॉप किया। फाइनल में इल्खोम्बेक ने तेज़ शुरुआत की और कपिल उन्हें लगातार चुनौती देते रहे।15वें शॉट के बाद पहली बार कपिल ने बढ़त बनाई, लेकिन 20वें शॉट के बाद उज़्बेक खिलाड़ी फिर आगे निकल गए और आखिरी दो शॉट्स से पहले कपिल से एक अंक आगे थे।

इसके बाद कपिल ने 10.8 और 10.6 के शानदार शॉट लगाए, जबकि इल्खोम्बेक 10.4 के बाद 9.4 के कमजोर शॉट के साथ पिछड़ गए, और कपिल ने स्वर्ण पदक जीत लिया। कपिल और जोनाथन ने विजय तोमर के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में रजत पदक भी जीता, कुल स्कोर रहा 1723।

कोरिया ने 1734 अंकों के साथ स्वर्ण और मेजबान कजाकिस्तान ने कांस्य पदक जीता। सीनियर पुरुष वर्ग के फाइनल में भारत के अनमोल जैन ने 155.1 अंकों के साथ छठा स्थान प्राप्त किया।

चीन के हू काई ने स्वर्ण पदक जीता और टीम इवेंट में भी चीन ने ही स्वर्ण प्राप्त किया। अनमोल, आदित्य मलरा और सौरभ चौधरी की टीम ने 1735 अंकों के साथ टीम सिल्वर जीता।

इस तरह भारत ने पहले दिन एक स्वर्ण और दो रजत पदकों के साथ शानदार शुरुआत की। मंगलवार को दूसरे दिन महिलाओं और जूनियर महिलाओं की एयर पिस्टल स्पर्धाएं होंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।