द इंडियन व्यू

कनाडा ने इटली को हराकर पहली बार हॉपमैन कप जीता

पेरिस : कनाडा ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में इटली को हराकर पहली बार हॉपमैन कप का खिताब अपने नाम किया। बियांका आंद्रेस्क्यू और फेलिक्स ऑगर-अलियासिम की जोड़ी ने लूसिया ब्रोंज़ेट्टी और फ्लावियो कोबोली को हराकर…

Ragwendra P Singh
July 21, 2025
2 min read
कनाडा ने इटली को हराकर पहली बार हॉपमैन कप जीता

पेरिस : कनाडा ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में इटली को हराकर पहली बार हॉपमैन कप का खिताब अपने नाम किया। बियांका आंद्रेस्क्यू और फेलिक्स ऑगर-अलियासिम की जोड़ी ने लूसिया ब्रोंज़ेट्टी और फ्लावियो कोबोली को हराकर खिताबी जीत दर्ज की।

फाइनल में दोनों टीमों के बीच सिंगल्स मुकाबले बराबर रहने के बाद मुकाबला डबल्स मैच पर आकर टिक गया, जहां कनाडाई जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 6-3, 6-3 से जीत हासिल की।

कनाडा की ओर से बियांका आंद्रेस्क्यू ने पहले महिला सिंगल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रोंज़ेट्टी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया। विश्व रैंकिंग में फिलहाल 185वें स्थान पर काबिज आंद्रेस्क्यू इटली की ब्रोंज़ेट्टी (रैंक 64) से काफी नीचे हैं, लेकिन 2019 यूएस ओपन जीतने वाली और पूर्व वर्ल्ड नंबर-4 आंद्रेस्क्यू ने अपने अनुभव और क्लास से इटालियन खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया।

इसके बाद पुरुष सिंगल्स में इटली के फ्लावियो कोबोली ने फेलिक्स ऑगर-अलियासिम को कड़ी टक्कर दी। दोनों खिलाड़ियों ने इससे पहले 2024 में दो बार आमना-सामना किया था, और एक-एक मैच जीता था। पहला सेट टाईब्रेक में 9-7 से कनाडाई खिलाड़ी ने जीता, लेकिन कोबोली ने दूसरा सेट 7-5 से अपने नाम कर मैच को तीसरे सेट में पहुंचा दिया। निर्णायक सेट में भी टाईब्रेक खेला गया, जिसमें कोबोली ने 10-8 से जीत दर्ज की।

हालांकि, डबल्स में कनाडा की जोड़ी ने कोई गलती नहीं की और सीधे सेटों में जीत के साथ कनाडा को पहली बार हॉपमैन कप चैंपियन बना दिया। यह दोनों देशों का पहला फाइनल मुकाबला था, और कनाडा ने इसे यादगार बना दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।