द इंडियन व्यू

कंपाउंड तीरंदाजी में ओलंपिक पदक की तैयारी, भारत ने डेव कजिंस को बनाया मुख्य कोच

भारत ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक में कंपाउंड तीरंदाजी के पदार्पण के मद्देनजर पूर्व विश्व चैम्पियन डेव कजिंस को कंपाउंड टीम का मुख्य कोच बनाया है और अमेरिका का यह पूर्व तीरंदाज अगले महीने अंताल्या में होने वाले विश्व कप के…

Ragwendra P Singh
May 21, 2026
2 min read
कंपाउंड तीरंदाजी में ओलंपिक पदक की तैयारी, भारत ने डेव कजिंस को बनाया मुख्य कोच

भारत ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक में कंपाउंड तीरंदाजी के पदार्पण के मद्देनजर पूर्व विश्व चैम्पियन डेव कजिंस को कंपाउंड टीम का मुख्य कोच बनाया है और अमेरिका का यह पूर्व तीरंदाज अगले महीने अंताल्या में होने वाले विश्व कप के तीसरेचरण से दो सप्ताह पहले टीम से जुड़ेगा।

इससे पहले अमेरिका में क्लब और प्रांत टीमों के कोच रह चुके डेव पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम के कोच बनेंगे। लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में कंपांउंड तीरंदाजी का पदार्पण होने वाला है लेकिन सिर्फ मिश्रित टीम स्पर्धा ही होगी। इससे पहले भारतीय तीरंदाजी संघ ने इटली के महान तीरंदाज और भाररत के पूर्व कोच सर्जियो पाग्नी को लाने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

महासंघ के कोषाध्यक्ष डॉक्टर जोरिस पाउलोस ने एक समाचार एजेंसी को बताया ,‘‘ डेव कंपाउंड कोच के रूप में आ रहे हैं और बस कुछ कागजी कार्रवाई बाकी है। यह नियुक्ति ओलंपिक तक के लिये है। वह पूर्णकालिक कोच होंगे।’’ समझा जाता है कि उन्हें 12000 डॉलर प्रतिमाह दिये जायेंगे।

साभार : गूगल

हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत को पांच स्वर्ण पदक दिलाने वाले पाग्नी ने वेतन में भारी बढोतरी की मांग की थी। अब वह दक्षिण कोरिया में कंपाउंड तीरंदाजी के तकनीकी मुख्य कोच हैं। इस बीच रिकर्व टीम के लिये विदेशी कोच की नियुक्ति अभी तक नहीं हो सकती है। कोरिया और अेरिका के कोच किसिक ली ने बड़े पैकेज की मांग करते हुए प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।