ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बड़ा झटका : न्यूजीलैंड के चार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक से 4 अक्टूबर तक खेली जाने वाली 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम को एक नहीं, बल्कि चार झटके लगे हैं। साभार : गूगल कप्तान मिचेल सैंटनर समेत चार खिलाड़ी सीरीज से बाहर हैं।…
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक से 4 अक्टूबर तक खेली जाने वाली 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम को एक नहीं, बल्कि चार झटके लगे हैं।

कप्तान मिचेल सैंटनर समेत चार खिलाड़ी सीरीज से बाहर हैं। सैंटनर के खेलने के चांस थोड़े बहुत जरूर हैं, लेकिन उनको भी लगभग सीरीज से बाहर ही माना जा रहा है, क्योंकि उनको सर्जरी के दौर से गुजरना होगा और फिर रिकवरी भी हासिल करनी होगी।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओराउरके कम से कम 3 महीनों के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे, क्योंकि उनके कमर के नीचे के हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर है। अगर सर्जरी उन्होंने कराई तो रिकवरी में और लंबा वक्त लगेगा।
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान इस तेज गेंदबाज को ये चोट लगी थी। इसके बाद वे घर लौट आए थे। तीन महीने तक वे स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग की प्रक्रिया से गुजरेंगे।
इसके बाद पता चलेगा कि उनकी चोट कैसी है। ये गेंदबाज सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, बल्कि घर पर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होगा। उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स और फिन एलेन भी इस टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, जो अक्तूबर के पहले महीने में खेली जाएगी।
फिलिप्स को ग्रोइन इंजरी है, जबकि फिल एलेन को अपने दाएं पैर में सर्जरी करानी पड़ी है। न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर की बात करें तो वे कमर दर्द के कारण इस वीकेंड द हंड्रेड से घर लौट आए थे।
अब पता चला है कि उनके पेट की सर्जरी होनी है, जिसके ठीक होने में लगभग एक महीने का समय लगेगा, जिससे उनका ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में खेलना संभव लग रहा है, लेकिन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। कोच वाल्टर ने कहा कि वे सैंटनर को सीरीज में खेलने का हर अवसर देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
