द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलिया ए टीम को झटका, आरोन हार्डी भारत दौरे से बाहर

ऑलराउंडर आरोन हार्डी कंधे के चलते आस्ट्रेलिया ए के आगामी भारत दौरे से बाहर हो गए हैं। विक्टोरिया के ऑलराउंडर विल सदरलैंड ऑस्ट्रेलिया की टीम में हार्डी की जगह लेंगे और लखनऊ में होने वाले दो चार दिवसीय मैचों में से दूसरे…

Ragwendra P Singh
September 11, 2025
2 min read
ऑस्ट्रेलिया ए टीम को झटका, आरोन हार्डी भारत दौरे से बाहर

ऑलराउंडर आरोन हार्डी कंधे के चलते आस्ट्रेलिया ए के आगामी भारत दौरे से बाहर हो गए हैं। विक्टोरिया के ऑलराउंडर विल सदरलैंड ऑस्ट्रेलिया की टीम में हार्डी की जगह लेंगे और लखनऊ में होने वाले दो चार दिवसीय मैचों में से दूसरे मैच के लिए टीम में शामिल होंगे।

साभार : गूगल

सदरलैंड पहले से ही दौरे के लिए वनडे टीम का हिस्सा थे और अब लखनऊ में होने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच में भी खेलेंगे। वनडे टीम में हार्डी की जगह किसी और खिलाड़ी की घोषणा बाद में की जाएगी।

हार्डी चोटिल होने की वजह से भारतीय दौरे से बाहर होने वाले चौथे खिलाड़ी है। इससे पहले लांस मॉरिस, ब्रॉडी काउच और क्वींसलैंड के तेज गेंदबाज कैलम विडलर विभिन्न चोटों के कारण इस दौरे से बाहर हो गए थे। इस दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया ए टीम दो अनौपचारिक टेस्ट और तीन अनौपचारिक एकदिवसीय मैच खेलेगी।

दोनों टीमों के बीच 16 सितंबर से 19 सितंबर तक लखनऊ में पहला अनऑफिशियल टेस्ट खेला जाएगा। दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट भी इकाना स्टेडियम में ही 23 सितंबर से 26 सितंबर तक होगा।

उसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 अनौपचारिक एकदिवसीय मैच होंगे और तीनों ही कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएगा। पहला एकदिवसीय मैच 30 सितंबर को, दूसरा 3 अक्टूबर को और तीसरा 5 अक्टूबर को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ए (चार दिवसीय टीम) : जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, कैम्पबेल केलावे, सैम कोनस्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, फर्गस ओ'नील, ओलिवर पीक, जोश फिलिप, कोरी रोचिचियोली, लियाम स्कॉट, विल सदरलैंड (केवल दूसरे मैच के लिए), हेनरी थॉर्नटन

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।