'ऑफ-साइड में ज्यादा खेलो'— ऋषभ पंत को बचपन के कोच की खास सलाह
ऋषभ पंत के बचपन के कोच देवेंद्र शर्मा ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को आड़े शॉट खेलने से बचने और ऑफ-साइड में अधिक बल्लेबाजी करने की सलाह दी है। पंत के लिए आईपीएल का लगातार दूसरा सीजन निराशाजनक रहा, जिसके बाद…

ऋषभ पंत के बचपन के कोच देवेंद्र शर्मा ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को आड़े शॉट खेलने से बचने और ऑफ-साइड में अधिक बल्लेबाजी करने की सलाह दी है।
पंत के लिए आईपीएल का लगातार दूसरा सीजन निराशाजनक रहा, जिसके बाद उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी। अब वह भारत के लिए केवल टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं, जहां हाल ही में उन्हें उपकप्तानी के पद से भी हटा दिया गया था।
शर्मा ने एक समाचार एजेंसी से कहा, "वह जरूरत से ज्यादा प्रयास कर रहा है और बहुत अधिक आड़े शॉट खेल रहा है। वह खुद पर अनावश्यक दबाव बना रहा है। उसे अधिक सीधे शॉट खेलने चाहिए, इससे उसे ज्यादा सफलता मिलेगी।"

उन्होंने कहा, "जब मैंने उससे आखिरी बार बात की थी, तब मैंने उसे फॉर्म में वापसी के लिए ज्यादा से ज्यादा सीधे शॉट खेलने की सलाह दी थी। जब आप रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे होते हैं, तो आपको अपने बुनियादी खेल (बेसिक्स) पर ध्यान देना चाहिए।"
पंत अब शनिवार से मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। शर्मा ने कहा, "मैं उसे थोड़ा अलग अंदाज में खेलने और अलग रणनीति अपनाने की सलाह दूंगा, क्योंकि टेस्ट और टी20 क्रिकेट में काफी अंतर होता है।
पिछली बार जब उसने भारत के लिए टेस्ट मैच खेला था, तब उसने मैच जिताने वाली पारी खेली थी। मुझे पूरा विश्वास है कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ भी वैसा ही प्रदर्शन करेगा।" उन्होंने आगे कहा, "उसे संयमित आक्रामकता दिखानी चाहिए। उसे ऑन-साइड की अपेक्षा ऑफ-साइड में अधिक खेलना चाहिए।"
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
