ऑटो-डंपर की टक्कर में 11 घायल, तीन की हालत नाजुक
मीरजापुर : बुधवार की देर रात गैपुरा-लालगंज मार्ग पर स्थित कामापुर गांव के पास एक दर्दनाक हादसे ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत एक आटो और डंपर की आमने-सामने की…

मीरजापुर : बुधवार की देर रात गैपुरा-लालगंज मार्ग पर स्थित कामापुर गांव के पास एक दर्दनाक हादसे ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत एक आटो और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना रात करीब नौ बजे की है। बबुरा गांव निवासी सेंदीपू कोल की पुत्री पूजा देवी के यहां कामापुर कला में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए परिवारजन और पड़ोसी लौटते समय इस हादसे का शिकार हो गए। आटो में कुल 11 लोग सवार थे। जैसे ही आटो कामापुर गांव के पास पहुंचा, गैपुरा से लालगंज की ओर जा रहे एक तेज़ रफ्तार डंपर ने आटो में जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में ऑटो चालक गंगासागर (27) निवासी पटेहरा, मड़िहान, युवराज (10) पुत्र संतोष कुमार, सुनील (18) पुत्र नागेंद्र इन तीनों की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें तत्काल मंडलीय चिकित्सालय रेफर किया गया। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर मीरजापुर भेजा।
अन्य घायलों में गुंजा (12), महेश (11), राम कुमार (18), सन्नू (12), हरिओम (11), सत्यम (8), संजय (19), शिवम (10) सभी को सर्रोंई पीएचसी में प्राथमिक इलाज दिया गया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्नाकर मिश्र ने बताया कि समय पर उपचार की वजह से सभी की जान बच गई, लेकिन कुछ की स्थिति बेहद नाजुक है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
