द इंडियन व्यू

एसटीएफ टीम ने कालोनाइजर महेंद्र गौतम के हत्यारे इनामी शूटर बनारसी यादव को मुठभेड़ में किया ढ़ेर

वाराणसी : सारनाथ थाना क्षेत्र में कालोनाइजर महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या करने वाले इनामी शूटर बनारसी यादव को एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स)ने मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके…

Ragwendra P Singh
February 4, 2026
2 min read
एसटीएफ टीम ने कालोनाइजर महेंद्र गौतम के हत्यारे इनामी शूटर बनारसी यादव को मुठभेड़ में किया ढ़ेर

वाराणसी : सारनाथ थाना क्षेत्र में कालोनाइजर महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या करने वाले इनामी शूटर बनारसी यादव को एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स)ने मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। मंगलवार की देर रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर रिंग रोड बरियासनपुर के पास हुई मुठभेड़ की जानकारी पाते ही अफसर भी मौके पर पहुंच गए। एक लाख रूपये के इनामी बदमाश की तलाश पुलिस टीम पिछले पॉच माह से कर रही थी।

 

एसटीएफ के अफसरों के अनुसार देर रात निरीक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव और अनिल कुमार सिंह को सूचना मिली कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए दो इनामी शूटर बाइक से रिंग रोड की तरफ कुछ ही देर में आने वाले है। एसटीएफ के निरीक्षकों ने अपनी टीम के साथ रिंग रोड पर पहुंच कर घेरेबंदी कर ली। इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। एसटीएफ टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसमें से एक ने गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश को लगी और वह जमीन पर चीख कर गिर पड़ा। यह देख उसकर साथी बाइक लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस टीम ने मुठभेड़ की जानकारी अफसरों को देने के साथ घायल बदमाश को तत्काल पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल पांडेयपुर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बदमाश की पहचान गाजीपुर गौरहट निवासी बनारसी यादव के रूप में हुई। कालोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या के मामले में उसकी तलाश पुलिस को लम्बे समय से थी। मुठभेड़ में ढ़ेर बदमाश के पास से दो पिस्टल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ। बताते चले कालोनाइजर हत्याकांड में बनारसी के साथ रहने वाले सेना के जवान गाजीपुर महाराजगंज निवासी अरविंद यादव को एक महीने पहले पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।

 

बीते 21 अगस्त को सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर-अरिहंत नगर कालोनी में कालोनाइजर महेंद्र गौतम की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक बदमाश बाइक चला रहा था, जब कि पीछे बैठे दो बदमाश गोलियां चला रहे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…