द इंडियन व्यू

एशियाई चैंपियनशिप : भावना शर्मा और यात्री पटेल ने भारत के लिए पदक किए पक्के

भावना शर्मा और यात्री पटेल ने रविवार को अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बेहतरीन जीत के साथ पदक पक्के किए। @BFI_official भावना ने महिलाओं के 48 किग्रा क्वार्टर फाइनल…

Ragwendra P Singh
August 3, 2025
2 min read
एशियाई चैंपियनशिप : भावना शर्मा और यात्री पटेल ने भारत के लिए पदक किए पक्के

भावना शर्मा और यात्री पटेल ने रविवार को अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बेहतरीन जीत के साथ पदक पक्के किए।

@BFI_official

भावना ने महिलाओं के 48 किग्रा क्वार्टर फाइनल में वियतनाम की न्गोक लिन्ह ची न्गो को आसानी से हराया, यात्री ने महिलाओं के 57 किग्रा मुकाबले में श्रीलंका की कीर्थना उथयकुमार के खिलाफ जीत दर्ज कर अंतिम चार में जगह बनाई।

दोनों ने सर्वसम्मति से जीत दर्ज की। तनु ने भारत के लिए एक और पदक हासिल करने की पूरी कोशिश की लेकिन महिलाओं के 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल में स्थानीय मुक्केबाज नत्निचा चोंगप्रोंगक्लांग से हार गईं। भारत के शिवम और मौसम सुहाग ने अपने-अपने वजन वर्ग में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज की।

पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में शिवम ने तीनों राउंड में दबदबा बनाते हुए तुर्कमेनिस्तान के बेजिरगेन अनायेव को सर्वसम्मत फैसले से हराया। मौसम ने 65 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान के नूरकाबिलुली मुखित को 3-2 से हराया।

अंडर-19 वर्ग में शुभम को 60 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान के तोर्तुबेक आदिलेत के खिलाफ 0-5 से हारे। अंडर-19 और अंडर-22 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप एक साथ आयोजित हो रही हैं। भारत ने 40 मुक्केबाजों (प्रत्येक आयु वर्ग में 20) का एक मजबूत दल उतारा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।