एशियाई खेल 2026: अब सोनी लिव और सोनी स्पोर्ट्स पर देख सकेंगे लाइव रोमांच
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में खेले जाने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण के विशेष अधिकार हासिल किए हैं। प्रसारण अधिकार हासिल करने के संबंध में किए गए समझौते के…

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में खेले जाने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण के विशेष अधिकार हासिल किए हैं।
प्रसारण अधिकार हासिल करने के संबंध में किए गए समझौते के अनुसार इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। इसे पूरे भारत और उपमहाद्वीप में सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा।

भारत ने पिछले एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 107 पदक हासिल किए थे और वह इस बार इससे बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा। एशियाई खेलों में ओलंपिक में शामिल 32 खेलों सहित 41 खेलों में खिलाड़ी अपना भाग्य आजमाएंगे। इस बार इन खेलों में मिश्रित मार्शल आर्ट और सर्फिंग जैसे नए खेल भी शामिल किए गए हैं।
एशियाई खेलों में क्रिकेट, टेनिस, ईस्पोर्ट्स, कबड्डी, सेपक टकरा और कुराश जैसे खेल भी शामिल हैं। क्रिकेट भारतीय दर्शकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण होने की उम्मीद है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें भाग लेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
