एशिया कप से पहले टीम इंडिया को झटका, सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर संदेह
एशिया कप में भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का खेलना तय नहीं लग रहा। जून में उन्होंने जर्मनी के म्यूनिख में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराई थी। साभार : गूगल एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, उनका अभी पूरी…

एशिया कप में भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का खेलना तय नहीं लग रहा। जून में उन्होंने जर्मनी के म्यूनिख में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराई थी।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, उनका अभी पूरी तरह फिट होना बाकी है लिहाजा वह बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फीजियो और मेडिकल टीम की मौजूदगी में अभी एक हफ्ते और रुकेंगे ताकि समय पर पूरी तरह फिट हो सकें।
रिपोर्ट में हार्दिक पांड्या के बारे में बताया गया है कि सोमवार और मंगलवार को नेशनल क्रिकेट एकेडमी में उनका रूटीन फिटनेस असेसमेंट होगा। एशिया कप के लिए अभी भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है। भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव नेशनल क्रिकेट एकेडमी में मेडिकल टीम और फीजियो की निगरानी में ट्रेनिंग करेंगे।
एशिया कप 9 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रहा है और भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई से है। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्से ले रही हैं। उम्मीद है कि सूर्या समय से पूरी तरह फिट हो जाएंगे। पिछले हफ्ते उन्होंने एनसीए में अपनी ट्रेनिंग का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
https://www.instagram.com/surya_14kumar/reel/DNFzJX2Nbon/
वीडियो में वह बल्लेबाजी का अभ्यास करते, एक्सरसाइज करते और दौड़ते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने साथ में लिखा, ‘वापस आकर वो करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता जिसे मैं प्यार करता हूं।’
सूर्यकुमार यादव आखिरी बार आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए दिखे थे। यह आईपीएल सीजन उनके लिए जबरदस्त रहा था और उन्होंने 717 रन बनाए थे। सूर्या इस साल के आईपीएल सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
उनसे ज्यादा सिर्फ गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने रन बनाए थे जिन्होंने ऑरेंज कप अपने नाम की थी। अंग्रेजी अखबार की उसी रिपोर्ट में बताया गया है कि शॉर्ट फॉर्मेट के धाकड़ खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भी एशिया कप से पहले नेशनल क्रिकेट एकेडमी पहुंचे हैं। वह 11 और 12 अगस्त को रूटीन फिटनेस असेसमेंट से गुजरेंगे।
मुंबई इंडियंस के कप्तान पांड्या जुलाई के मध्य से ही मुंबई में ट्रेनिंग कर रहे थे। एशिया कप और उसके बाद अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में उनसे भारत को काफी उम्मीदें रहेंगी। एशिया कप के लिए अभी भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है। उससे पहले खिलाड़ियों के फिटनेस की जांच की जा रही है।
पिछले महीने 27 और 29 जुलाई को श्रेयस अय्यर ने एनसीए में अपना फिटनेस असेसमेंट पूरा किया था। अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचाने वाले अय्यर ने भारत के लिए दिसंबर 2023 में अपना आखिरी टी20 मैच खेला था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
