'एशिया कप में इतनी बुरी तरह मारेंगे, सोच भी नहीं सकते', पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपनी ही टीम को डराया
Basit Ali Warn Team india: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने वाला है. टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होगा. इस मुकाबले को लेकर जहां एक ओर फैंस में उत्साह है, वहीं दूसरी ओर…

Basit Ali Warn Team india: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने वाला है. टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होगा. इस मुकाबले को लेकर जहां एक ओर फैंस में उत्साह है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को चेतावनी दे रहे हैं. उनका कहना है कि यदि एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के साथ मैच खेला, तो पाकिस्तान भारत को बुरी तरह पीटेगा.
बासित अली ने दिया बड़ा बयान
चैंपियिसप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान के साथ खेलने से इनकार कर दिया था. पहले तो भारत ने लीग स्टेज पर पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से मना किया और फिर सेमीफाइनल स्टेज पर भी भारत ने पाकिस्तान का बाइकॉट किया और मैच नहीं खेला.
नतीजन, भारत को टूर्नामेंट से बाहर भी होना पड़ गया. अब भारतीय टीम एशिया कप में पाकिस्तान के साथ मैच खेलने वाली है, जिसपर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने प्रतिक्रिया दी है, जो किसी चेतावनी से कम नहीं है.
बासित अली ने कहा, 'मैं दुआ करता हूं कि भारत एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दे, जैसे उन्होंने वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स में किया था. इतनी बुरी तरह मारेंगे न वो, कि आप सोच भी नहीं सकते. अगर हम अफगानिस्तान से हार गए तो इस देश में किसी को खास फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन जैसे ही आप भारत से हारते हैं, पूरा देश पागल हो जाता है.'
14 सितंबर को होना है मैच
9 सितंबर से एशिया कप 2025 का आगाज होने वाला है, जिसका सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. वहीं, भारत टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेगी. आपको बता दें, पिछली बार भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप का खिताब जीता था.
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
