द इंडियन व्यू

एशिया कप की टीम एनाउंसमेंट में क्यों हो रही है देरी? वजह आई सामने, अब कितने शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

ASIA CUP 2025: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार दोपहर 1.30 बजे होना था. मगर, तय समय पर टीम का ऐलान नहीं हो सका, जिससे फैंस काफी निराश हैं. सोशल मीडिया पर हर कोई ये जानना चाहता है कि अब टीम का ऐलान कितनी…

Ragwendra P Singh
August 19, 2025
2 min read
एशिया कप की टीम एनाउंसमेंट में क्यों हो रही है देरी? वजह आई सामने, अब कितने शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

ASIA CUP 2025: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार दोपहर 1.30 बजे होना था. मगर, तय समय पर टीम का ऐलान नहीं हो सका, जिससे फैंस काफी निराश हैं. सोशल मीडिया पर हर कोई ये जानना चाहता है कि अब टीम का ऐलान कितनी देर में होगा? आइए आपको उस वजह के बारे में जिसके चलते प्रेस कॉन्फ्रेंस में देरी हो रही है.

1.30 बजे होने वाला था टीम का ऐलान

9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के ऐलान का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मंगलवार को दोपहर 1.30 बजे से अजीत अगरकर और सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम का ऐलान करने वाले थे.

मगर, खराब मौसम और तेज बारिश के कारण तय समय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू नहीं हो पाई. रिपोर्ट्स की मानें, तो बीसीसीआई सचिव गुवाहाटी से अपनी फ्लाइट बदलने के बाद देरी से बीसीसीआई हेडक्वार्टर पहुंचे. हालांकि, एक तस्वीर सामने आई है, जिसके हवाले से ये मालूम चलता है कि सिलेक्शन की मीटिंग शुरू हो गई है.

कहां देख सकेंगे टीम एनाउंसमेंट की प्रेस कॉन्फ्रेंस?
हर क्रिकेट फैन को एशिया कप के लिए भारतीय टीम के घोषित होने का इंतजार है. बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग के खत्म होने के बाद भारतीय चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम का ऐलान करेंगे.

BCCI की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई स्थित BCCI मुख्यालय में होगी, जिसे भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स पर पर लाइव देख सकेंगे. इसके अलावा इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।