द इंडियन व्यू

एशिया कप 2025 : संजू सैमसन को मिला मौका, लेकिन भूमिका अब भी स्पष्ट नहीं

एशिया कप 2025 के लिए जब भारतीय टीम की घोषणा हुई थी तो उस समय चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि संजू सैमसन अब ओपन नहीं करेंगे, क्योंकि शुभमन गिल की वापसी हो रही है। साभार : गूगल ऐसे में कहा गया कि संजू सैमसन को अब…

Ragwendra P Singh
September 11, 2025
2 min read
एशिया कप 2025 : संजू सैमसन को मिला मौका, लेकिन भूमिका अब भी स्पष्ट नहीं

एशिया कप 2025 के लिए जब भारतीय टीम की घोषणा हुई थी तो उस समय चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि संजू सैमसन अब ओपन नहीं करेंगे, क्योंकि शुभमन गिल की वापसी हो रही है।

साभार : गूगल

ऐसे में कहा गया कि संजू सैमसन को अब प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना होगा, क्योंकि मिडिल ऑर्डर या फिनिशर के तौर पर उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं है।

हालांकि, जब एशिया कप 2025 का पहला मैच भारत खेलने उतरा तो यूएई के खिलाफ संजू सैमसन भी टीम का हिस्सा थे और विकेटकीपर बैटर के तौर पर नंबर 5 पर स्लॉट थे। संजू सैमसन को जब प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया तो बात ये भी उठी कि वे नंबर तीन पर खेल सकते हैं। हालांकि, नंबर तीन पर सूर्यकुमार यादव उतरे।

संजू सैमसन ने पैड भी नहीं पहने थे, क्योंकि तिलक वर्मा भी लाइन में थे। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि संजू सैमसन को हाल ही में खेली गई केरल क्रिकेट लीग और पिछले साल 10 मैचों में जड़े 3 शतकों से टी20 टीम में प्लेइंग इलेवन में बने रहने का इनाम मिला। अभिषेक शर्मा के साथ उपकप्तान शुभमन गिल ने ओपनिंग की।

जितेश शर्मा को बाहर बैठना पड़ा। टूर्नामेंट से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी कहा था कि वे संजू सैमसन का ख्याल रखेंगे। सैमसन को टीम में ही नहीं, बल्कि अब प्लेइंग इलेवन मे जगह मिल गई है।

हालांकि, उन पर दबाव होगा कि वे हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करें। हालांकि,ये भी नहीं भूलना चाहिए कि जिस नंबर पर सैमसन फिलहाल स्लॉट हैं, उस नंबर पर या तो 2-4 ओवर के लिए बल्लेबाजी आती है या फिर कभी कभार पावरप्ले में ही आपको उतरना होता है और मैच बचाऊ पारी खेलनी होती है।

ऐसी परिस्थितियों में सैमसन का खेल कैसा रहेगा, ये वक्त बताएगा। पहले मैच में उनकी बल्लेबाजी की जरूरत पड़ने वाली नहीं थी, क्योंकि यूएई ने 60 रन भी नहीं बनाए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।