एशिया कप 2025 की प्राइज मनी में 1 करोड़ रुपये का इजाफा, विजेता टीम को मिलेंगे 2.6 करोड़
आज 9 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरुआत होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच अबू धाबी में खेला जाएगा, वहीं टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज कल यानी 10 सितंबर से करेगी। साभार : गूगल…
आज 9 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरुआत होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच अबू धाबी में खेला जाएगा, वहीं टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज कल यानी 10 सितंबर से करेगी।

टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मैच रविवार 14 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं जिन्हें 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत-पाकिस्तान के साथ ओमान और यूएई हैं। वहीं ग्रुप-बी में गत चैंपियन श्रीलंका के साथ अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग हैं।
टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सभी टीमों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। टूर्नामेंट की प्राइज मनी में पूरे 1 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। पिछली बार, जब श्रीलंका ने 2022 में टी20 फॉर्मेट में एशिया कप का खिताब जीता था तो उन्हें लगभग 1.6 करोड़ की पुरस्कार राशि मिली थी।
वहीं, पाकिस्तान को टूर्नामेंट में उपविजेता होने के चलते 79.66 लाख रुपए की प्राइज मनी से नवाजा गया था। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी क्रमशः लगभग 53 लाख और 39 लाख मिले थे।
हालांकि, एक समाचार एजेंसी के अनुसार 2026 टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए एशियाई क्रिकेट परिषद ने इस बार पुरस्कार राशि बढ़ा दी है।
2022 टी20 एशिया कप की तुलना में, इस साल विजेता के लिए पुरस्कार राशि 2.6 करोड़ है, जो पीटीआई के अनुसार लगभग 300,000 अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है।
जो पिछले एशिया कप की प्राइज मनी से लगभग एक करोड़ भारतीय रुपये ज्यादा है। वहीं, उपविजेता टीम को 1.3 करोड़ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, समाचार एजेंसी के अनुसार, प्लेयर ऑफ द सीरीज को टूर्नामेंट के अंत में 12.5 लाख की पुरस्कार राशि मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
