एशियन हैंडबॉल फेडरेशन की अहम बैठक में शामिल होंगे डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय
लखनऊ। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय (महासचिव, साउथ एशियन हैंडबॉल फेडरेशन) 18वीं एशियन महिला जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप के दौरान आयोजित एशियन हैंडबॉल फेडरेशन (एएचएफ) की एक विशेष बैठक…

लखनऊ। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय (महासचिव, साउथ एशियन हैंडबॉल फेडरेशन) 18वीं एशियन महिला जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप के दौरान आयोजित एशियन हैंडबॉल फेडरेशन (एएचएफ) की एक विशेष बैठक में भाग लेंगे।

यह बैठक आगामी 28 अगस्त 2025 को ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में होगी। बैठक में विशेष रूप से उन देशों पर चर्चा की जाएगी जहाँ हैंडबॉल खेल अभी प्रारंभिक या सीमित स्तर पर है।
बैठक में एएचएफ के पदाधिकारी और विभिन्न सदस्य देशों के प्रतिनिधि इन देशों में हैंडबॉल को बढ़ावा देने के लिए ठोस रणनीति और रोडमैप तैयार करेंगे।
इस दौरान खेल संरचना, बुनियादी ढांचे के विकास, प्रशिक्षण सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विचार होगा।
डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने इस बारे में बताया कि इस बैठक का उद्देश्य है कि हैंडबॉल केवल एशिया के चुनिंदा देशों तक सीमित न रहे, बल्कि हर क्षेत्र में इसकी लोकप्रियता और प्रतिस्पर्धा बढ़े। भारत की भूमिका इस दिशा में अहम होगी क्योंकि यहाँ हैंडबॉल तेजी से आगे बढ़ रहा है और हम अपने अनुभव और संसाधनों को साझा कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
