द इंडियन व्यू

एमयूपीएसए और मध्य कमान मुख्यालय के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

लखनऊ। ऑफिसर्स 6-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट-2026 अपने निर्णायक पड़ाव पर पहुंच गया है। इस टूर्नामेंट का विजेता कौन होगा, इसका फैसला शनिवार को होगा। फाइनल में मध्य यूपी सब एरिया (एमयूपीएसए) और मध्य कमान (सेंट्रल कमांड)…

Ragwendra P Singh
June 5, 2026
2 min read
एमयूपीएसए और मध्य कमान मुख्यालय के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

लखनऊ। ऑफिसर्स 6-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट-2026 अपने निर्णायक पड़ाव पर पहुंच गया है। इस टूर्नामेंट का विजेता कौन होगा, इसका फैसला शनिवार को होगा। फाइनल में मध्य यूपी सब एरिया (एमयूपीएसए) और मध्य कमान (सेंट्रल कमांड) मुख्यालय आमने-सामने होंगे। लखनऊ के 11 गोरखा राइफल्स सेंटर स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है और इस मुकाबले के काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता (पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इनसी), मध्य कमान) उपस्थित रहेंगे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेगी तथा आयोजन की शोभा बढ़ाएगी।

इस टूर्नामेंट का उद्देश्य अधिकारियों एवं सैनिकों के मध्य खेल भावना, शारीरिक दक्षता, आपसी सहयोग तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। वहीं मैच के दौरान प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना ने प्रतियोगिता को अत्यंत रोचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक बना दिया है।

साभार : गूगल

आयोजन समिति को आशा है कि फाइनल मुकाबला दर्शकों को रोमांचक हॉकी का शानदार अनुभव प्रदान करेगा तथा दोनों टीमें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी। आयोजन समिति ने दोनों फाइनलिस्ट टीमों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सफल एवं यादगार मुकाबले की कामना की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।